9.5 C
London
Monday, March 30, 2026
HomeभोपालMP: युवा कांग्रेस ने 23 पदाधिकारियों को किया बर्खास्त, बताई यह वजह

MP: युवा कांग्रेस ने 23 पदाधिकारियों को किया बर्खास्त, बताई यह वजह

Published on

भोपाल,

चुनावी साल में मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस ने संगठन में बड़ी सर्जरी करते हुए मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के 23 पदाधिकारियों को बर्खास्त कर दिया है. इनमें 3 प्रदेश सचिव और 1 जिला अध्यक्ष सहित 19 विधानसभा अध्यक्ष शामिल हैं.

मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने बताया कि भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और मध्यप्रदेश प्रभारी अखिलेश यादव, राष्ट्रीय सचिव एवं सह प्रभारी मध्य प्रदेश पराग शर्मा, राजीव पटनाइक, मानसिंह राठौर और नईम प्रधान से चर्चा के बाद ये आदेश जारी किया गया है. इसके साथ ही विक्रांत भूरिया ने चेतावनी दी है कि जो लोग अपने काम में लापरवाही बरतेंगे या निष्क्रिय रहेंगे, भविष्य में उनपर भी ऐसी कार्रवाई की जाएगी. युवा कांग्रेस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि संगठन के प्रति उदासीनता और कार्यक्रमों के सुचारू रूप से क्रियान्वयन न करने तथा लापरवाही के कारण तत्काल प्रभाव से आपको दायित्व से पदमुक्त किया जाता है.

दरअसल, विधानसभा चुनाव 2023 के मद्देनजर प्रदेश में युवा कांग्रेस प्रत्येक विधानसभा में ”यूथ जोड़ो-बूथ जोड़े’ अभियान चला रही है. इसके तहत प्रदेश की विधानसभाओं में हर बूथ पर युवाओं को जोड़ा जा रहा है. इस अभियान में प्रदेश के जिन पदाधिकारियों, जिला अध्यक्ष एवं विधानसभाओं के अध्यक्षों ने रूचि नहीं दिखाई, उनपर कार्रवाई करते हुए पदमुक्त किया गया है.

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this