21.5 C
London
Sunday, June 14, 2026
Homeभोपाल'अमेरिका और कनाडा में धूम मचा रहा एमपी का बासमती राइस', उद्योगपतियों...

‘अमेरिका और कनाडा में धूम मचा रहा एमपी का बासमती राइस’, उद्योगपतियों के सामने शिवराज ने खोला अपनी खेती का राज

Published on

भोपाल

केन्द्रीय कृषि और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को संबोधित किया। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान उसके प्राण। किसानों की सेवा हमारे लिए भगवान की पूजा है। कृषि मंत्री के रूप में मेरे दिमाग में हमेशा से यही बात थी कि, किसानों की वास्तविक समस्याएं समझें और उनका ठीक ढंग से समाधान करें। आज मुझे कहते हुए गर्व है कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत की एग्रीकल्चर और एलाइड सेक्टर की ग्रोथ 4.5 फीसदी से ऊपर है। उसमें भी हार्टिकल्चर 5 फीसदी से ऊपर है। हम दुनिया में नंबर वन हैं।

मैं केवल नाम मात्र का किसान नहीं
केन्द्रीय क़ृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, मैं भी एक किसान हूं और नाम मात्र का किसान नहीं हूं। मैं हर महीने अपने खेत में जाता हूं, मैं शिमला मिर्ची लगा रहा हूं, टमाटर भी लगे हैं, और सब्जियां भी लगाई हैं। पॉली हाउस में फूल भी हैं, फूल में ऑर्किट भी हैं, मैं कई प्रयोग करने की कोशिश करता हूं और इसलिए किसानों की तकलीफ समझता हूं और उसे कैसे दूर किया जाए इसकी कोशिश भी करता हूं। आज मैं आश्वस्त करता हूं, भारत के किसानों के लिए और हमारी स्वदेशी इंडस्ट्री के लिए जिस तरह की आयात-निर्यात नीति की जरूरत होगी, केंद्र सरकार प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में वैसी नीति बनाएगी।

मध्यप्रदेश में अनंत संभावनाएं
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, मध्यप्रदेश अनंत संभावनाओं का प्रदेश है। यह प्रदेश जल संपदा, वन संपदा और खनिज संपदा से भरपूर है। मध्यप्रदेश का बासमती राइस तो अमेरिका और कनाडा में धूम मचा रहा है और जितनी भी कंपनियां आटा बनाती हैं, वो अपने विज्ञापनों में कहती हैं कि, एमपी व्हीट का जिक्र करती हैं। मध्यप्रदेश का शरबती गेहूं पूरे देश और दुनिया में धूम मचा रहा है। अब मध्यप्रदेश पिछड़ा और बीमारू राज्य नहीं है।

कभी मध्यप्रदेश की पहचान टूटी सड़कों और अंधेरों के प्रदेश से होती थी, लेकिन आज आप देखेंगे चारों तरफ मध्यप्रदेश में विकास की बहार है। शानदार हाईवे देख लीजिए, कनेक्टिविटी देख लीजिए। कल-कल करती बहती हुई नदियां देख लीजिए। पानी की कमी नहीं है। बिजली हो, पानी हो और जमीन के बारे में तो कहा ही गया है कि, 1 लाख हेक्टेयर का लैंड बैंक अगर किसी के पास है तो वो केवल मध्यप्रदेश है।

MP निवेशकों का पसंदीदा डेस्टिनेशन
केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, मध्यप्रदेश निवेशकों की पसंदीदा डेस्टिनेशन बन चुका है और बड़ी तेजी से निवेश मध्यप्रदेश की धरती पर आ रहा है। यहां के फल, सब्जी, अनाज, हमारा संतरा हो, केला हो, लहसुन, प्याज हो, मालवा का आलू हो, जबलपुर का मटर हो हर तरह की यहाँ फसलें होती हैं और फूलों की भी बहार हैं। जैविक खेती मध्यप्रदेश में सर्वाधिक होती है और मिलेट्स की भी प्रोसेसिंग से लेकर बाकी चीजें करके निवेशक किसान का भी फायदा कर सकते हैं और खुद भी लाभ उठा सकते हैं।

Latest articles

MSME इकाइयों को ₹360 करोड़ की मदद; CM यादव ने कहा – औद्योगिक विकास में मध्य प्रदेश सबसे आगे

भोपाल। राज्य में उद्योग, निवेश और रोज़गार को बढ़ावा देने के मकसद से आयोजित...

जशपुर पहली बार मिलेगा रेल नेटवर्क से जुड़ाव, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना अधिसूचित

जशपुर। जशपुर जिले के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। भारत...

मुख्यमंत्री जन आवास योजना के 110 लाभार्थियों को मिली घर की चाबी

जयपुर। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत आयोजित “गृह गौरव : खुशियों की चाबी”...

More like this

MSME इकाइयों को ₹360 करोड़ की मदद; CM यादव ने कहा – औद्योगिक विकास में मध्य प्रदेश सबसे आगे

भोपाल। राज्य में उद्योग, निवेश और रोज़गार को बढ़ावा देने के मकसद से आयोजित...

सुभाष नगर मेट्रो स्टेशन तक पहुंच होगी आसान, रेलवे ट्रैक पर बनेगा 40 मीटर लंबा एफओबी

भोपाल। भोपाल मेट्रो के प्रायोरिटी कॉरिडोर में बने सुभाष नगर मेट्रो स्टेशन को रेलवे...

तीसरी संतान पर सब-रजिस्ट्रार बर्खास्त, सीएम की घोषणा के 48 घंटे बाद हुई कार्रवाई

भोपाल। मध्यप्रदेश में दो से अधिक संतान संबंधी नियम के तहत पहली बार किसी...