6.6 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeभोपालएक्टर धर्मेंद्र देओल को राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान: एमपी संस्कृति विभाग ने...

एक्टर धर्मेंद्र देओल को राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान: एमपी संस्कृति विभाग ने घोषणा की

Published on

भोपाल

मध्यप्रदेश संस्कृति विभाग ने वर्ष 2022 के राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान एवं राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान की घोषणा की है। वर्ष 2022 के लिए राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान प्रसिद्ध अभिनेता धर्मेंद्र देओल और राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान संगीत निर्देशक उत्तम सिंह को दिया जाएगा। संस्कृति विभाग ने प्रदत्त राष्ट्रीय एवं राज्‍य सम्‍मानों की सम्‍मान राशि वर्ष 2022 से दोगुनी की है। अब राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान एवं राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान के तहत 5 लाख की सम्मान राशि, सम्मान पट्टिका एवं शॉल-श्रीफल प्रदान किया जाएगा।

प्रमुख सचिव संस्कृति और पर्यटन श्री शिव शेखर शुक्ला ने बताया कि राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान भी बारी-बारी से पार्श्व गायन एवं संगीत निर्देशन के क्षेत्र में दिया जाता है। वर्ष 2022 का यह सम्मान संगीत निर्देशन के लिए दिया जाना था। मध्यप्रदेश शासन द्वारा प्रदेश की कला व संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए अनेकों प्रयास किए जा रहे हैं।

धर्मेंद्र देओल को इसलिए सम्मान
फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र विगत 6 दशक से भारतीय सिनेमा में अपनी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वे भारतीय दर्शक चेतना में अपनी अनेक भूमिकाओं के साथ उनकी गहरी स्मृतियों में स्थापित है। उनकी अनेक फिल्में एवं निभाये गये किरदार आज भी दर्शकों में जीवंत है। जिनमें बंदिनी, दिल ने फिर याद किया, अनपढ़, आंखें, आई मिलन की बेला, रेशम की डोरी, काजल, पूर्णिमा, फूल और पत्थर, मझली दीदी, बहारों की मंजिल, सत्यकाम, शोले, तहलका, क्षत्रिय, विरोधी, फरिश्ते, लोहा, अपने, यमला पगला दिवाना जैसी अनेक सुपरहिट फिल्में शामिल हैं। वर्ष 2022 का राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान फिल्म अभिनय के क्षेत्र में दिया जाना था। यह सम्मान बारी-बारी से अभिनय, पटकथा, गीत लेखन एवं निर्देशन के क्षेत्र में दिया जाता है।

उत्तम सिंह को राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान
ख्यात संगीत निर्देशक और प्रसिद्ध वायलिन वादक उत्तम सिंह ने कई बॉलीवुड फिल्मों के लिए म्यूजिक अरेंजर, प्रोग्रामर और रिकॉर्डिस्ट के रूप में भी काम किया है। संगीत निर्देशक के रूप में आपकी सबसे उल्लेखनीय फिल्म ‘दिल तो पागल है’ रही। इसके बाद हम तुमपे मरते है, दुश्मन, फर्ज, प्याार दीवाना होता है, गदर-एक प्रेम कथा, द हीरो, हम तुम्हारे है सनम, पिंजर, रज्जो इत्यादि शामिल हैं।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

वृद्धों के अनुभवों का लाभ लेकर राष्ट्र निर्माण में जुटें युवा: डॉ. अभिजीत देशमुख

भोपाल। राजधानी के जवाहर चौक स्थित डॉ. अभिजीत देशमुख के सभागार में 'अभिव्यक्ति विचार...

भोपाल मेट्रो: मिशन मोड में होगा काम, बरखेड़ी की आरा मशीनें होंगी शिफ्ट

भोपाल। राजधानी में मेट्रो रेल प्रोजेक्ट की बाधाओं को दूर करने और निर्माण कार्य...

कुंभ वायरल गर्ल मामला: पति का दावा- ‘पत्नी प्रेग्नेंट है, पुलिस के सामने नहीं हो सकती पेश’

कोच्चि/भोपाल। प्रयागराज महाकुंभ से सुर्खियों में आई 'वायरल गर्ल' का मामला एक बार फिर...