32.9 C
London
Wednesday, June 24, 2026
Homeभोपालभोपाल-ग्वालियर के बीच बनेगा नया 4-लेन ग्रीनफील्ड कॉरिडोर; 3 घंटे घटेगा सफर,...

भोपाल-ग्वालियर के बीच बनेगा नया 4-लेन ग्रीनफील्ड कॉरिडोर; 3 घंटे घटेगा सफर, इसी महीने जारी होंगे डीपीआर के टेंडर

Published on

भोपाल। मप्र में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए भोपाल और ग्वालियर के बीच नया 4-लेन ग्रीनफील्ड कॉरिडोर बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम द्वारा इस महत्वाकांक्षी परियोजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करने के लिए इसी महीने टेंडर जारी किए जा रहे हैं। इस नए मार्ग के निर्माण से भोपाल और ग्वालियर के बीच की मौजूदा दूरी लगभग 425 किलोमीटर से घटकर मात्र 340-350 किलोमीटर रह जाएगी।

दूरी घटने के साथ ही दोनों महानगरों के बीच यात्रा समय में भी भारी कमी आएगी। वर्तमान में इस सफर को पूरा करने में 7 से 8 घंटे का समय लगता है, जो नई सड़क बनने के बाद घटकर करीब साढ़े पांच घंटे रह जाएगा। एमपीआरडीसी इस पूरी परियोजना को बीओटी (बिल्ड-ऑपरेट-ट्रांसफर) मॉडल पर अगले तीन वर्षों में पूरा करने का लक्ष्य लेकर चल रहा है। महाराष्ट्र में विकसित सफल सड़क परियोजनाओं के अध्ययन के बाद राज्य स्तर पर इस नए ग्रीनफील्ड कॉरिडोर को हरी झंडी दी गई है। एमपीआरडीसी के प्रबंध संचालक भरत यादव के अनुसार, प्रदेश में अत्यधिक यातायात दबाव वाले मार्गों को प्राथमिकता देते हुए इस आधुनिक ग्रीनफील्ड सड़क नेटवर्क को विकसित किया जा रहा है, जिससे यात्रा समय के साथ-साथ परिवहन लागत में भी बड़ी कमी आएगी।

गौरतलब है कि इस मॉडल में परियोजना लागत का 20-20 प्रतिशत हिस्सा क्रमशः केंद्र व राज्य सरकार वहन करती है, जबकि शेष 60 प्रतिशत निवेश निर्माण एजेंसी द्वारा किया जाता है, जिसकी भरपाई तय अवधि तक टोल वसूली से होती है। भोपाल-ग्वालियर के अलावा प्रदेश में कई अन्य प्रमुख ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट्स पर भी तेजी से काम चल रहा है, जिनमें 256 किमी लंबा भोपाल-मंदसौर कॉरिडोर (अनुमानित लागत 11,550 करोड़, लक्ष्य 2029-30), 218.20 किमी लंबा सागर-सतना कॉरिडोर (अनुमानित लागत 9,850 करोड़) और लगभग 256 किमी लंबा जबलपुर-आशापुर कॉरिडोर (अनुमानित लागत 17,056 करोड़) शामिल हैं। इन नए कॉरिडोरों के जाल से आने वाले समय में मध्य प्रदेश में आवागमन बेहद सुगम और तेज हो जाएगा।

Latest articles

लापरवाह ठेकेदारों पर कसेगा शिकंजा, तीन दिन में काम पूरा न होने पर होंगे ब्लैक लिस्ट : राज्यमंत्री कृष्णा गौर

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने विकास...

भेल में यूनियन चुनाव की बढ़ी चुनौती, 20 प्रतिशत वोट के बिना नहीं मिलेगी मान्यता

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल में मान्यता प्राप्त यूनियन के आगामी चुनाव...

भेल के शीर्ष अधिकारियों ने आम कर्मचारियों की तरह कतार में खड़े होकर किया भोजन, कैंटीन व्यवस्था का लिया जायजा

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल की प्लांट कमेटी की बैठक में हेस्टू...

मध्य प्रदेश में 52% कम बारिश, मानसून की देरी से आधा सूखा जून, 4 जिलों में लू, 30 में बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक में हो रही देरी का असर बारिश...

More like this

लापरवाह ठेकेदारों पर कसेगा शिकंजा, तीन दिन में काम पूरा न होने पर होंगे ब्लैक लिस्ट : राज्यमंत्री कृष्णा गौर

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने विकास...

मध्य प्रदेश में 52% कम बारिश, मानसून की देरी से आधा सूखा जून, 4 जिलों में लू, 30 में बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक में हो रही देरी का असर बारिश...

भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव, प्रदेश कार्यसमिति और स्थायी आमंत्रित सदस्यों की घोषणा

भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा से बड़ी खबर सामने आ रही है। पार्टी ने प्रदेश...