भोपाल ।
संविदा संयुक्त संघर्ष मंच संबद्धता भारतीय मजदूर संघ, भोपाल काम के नेतृत्व में 34 विभागों/योजनाओं में कार्यरत संविदा कर्मचारियों द्वारा प्रदेश सरकार के खिलाफ अम्बेडकर पार्क भोपाल में धरना दिया गया जिसमें हजारों की तादाद में संविदा कर्मचारियों ने अपनी 9 सूत्री मांगो को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया। सजल भार्गव सह संयोजक ने उक्त आशय की जानकारी देते हुए वताया की 34 विभागों/योजनाओं के . मुखिया प्रदेश संयोजक दिनेश तोमर द्वारा बताया गया कि 34 विभागों/योजनाओं में वर्ष 2023 की संविदा नीति का अक्षरशः रसं क्रियान्वयन नहीं हुआ है जिसके विरोध में हजारों की संख्या में संविदा कर्मचारी लामबंद है और उनके द्वारा कहा गया कि संविदा कर्मचारियों की समय के साथ मंहगाई बढ़ती जा रही है उसके बाबजूद भी सरकार उन्हें मंहगाई भत्ता नही दे रही है। मंहगाई के नाम पर उपभोक्ता सूचकांक ही दिया जा रहा है। यह लड़ाई हमारे हक व सम्मान व सुरक्षा की है जिसे हम हर स्तर पर शासन के समक्ष अपनी मांगे रख रहे हैं।
Read Also: राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने किया साढ़े 4 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन
