6.6 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeभोपालन रहने को घर, न पेट भरने को खाना... दर-दर भटक रहा...

न रहने को घर, न पेट भरने को खाना… दर-दर भटक रहा उज्जैन रेप कांड के आरोपी का परिवार

Published on

उज्जैन ,

मध्य प्रदेश के उज्जैन में 12 साल की बच्ची से रेप के आरोपी भरत सोनी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है. बीते दिन उसके अवैध निर्माण पर बुलडोजर भी चला. आरोपी ने नानाखेड़ा क्षेत्र में सरकारी जमीन पर कब्जा कर रखा था. इसमें वो माता-पिता, भाई और भाभी के साथ कई साल से रह रहा था. इतना ही नहीं अवैध मकान में उसने मंदिर भी बना रखा था. भारी पुलिस बल की मौजूदगी में उसके घर को गिराया गया.

अवैध मकान टूटने के बाद अब उसका परिवार दर-दर भटकने पर मजबूर है. न तो उन्हें रहने के लिए जगह मिल रही है और न खाने के लिए कुछ. आरोपी के माता-पिता भाभी और दो मासूम बच्चे ई-रिक्शा में बैठकर इधर-उधर भटक रहे हैं. माता-पिता ऐसी संतान को जन्म देने को अपनी गलती मान रहे हैं.

‘हमारा कसूर बस इतना है कि उसे जन्म दिया’
आरोपी की मां का कहना है, ‘सरकार हमारी मदद करे, जिसने गुनाह किया था वो पुलिस की हिरासत में है. हम लोगों का क्या कसूर है. हमारा बस इतना ही कसूर है कि हमने उसे जन्म दिया. मैं मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी बात रखना चाहती हूं’.

‘मैं कुछ नहीं बोल सकती, कुछ भी कर लूंगी’
आरोपी की मां ने आगे कहा, “हमारा पूरा घर रो रहा है. मैं कुछ नहीं बोल सकती. मैं कुछ भी कर लूंगी. बहुत परेशान हूं. हमने ऐसी क्या गलती की जो हमको रहने के लिए जगह नहीं मिल रही है. कोई भी मां-बाप औलाद पैदा करता है तो उसे ये तो नहीं पता होता है कि 20 साल बाद बच्चा ऐसा निकलेगा.

‘पेट में रोटी नहीं है, बच्चों को दूध नहीं मिल रहा’
हमारे पेट में रोटी नहीं है. बच्चों को दूध नहीं मिल रहा है. हमारे साथ साल भर और 2 साल की बच्ची है. वह भी परेशान है. सब कहते हैं कि यहां नहीं रहना. मुझे सरकार से उम्मीद है. बस यही प्रार्थना है कि मुझे और मेरे बच्चों को कहीं रहने दिया जाए’.

‘कहां जाऊं, कहां मुंह छुपाऊं, अपराध मैंने नहीं किया’
आरोपी के पिता ने कहा, ‘मेरी बहू के नाम पर एक प्लॉट है. इसकी रजिस्ट्री भी हमारे पास है. हमें वहां भी नहीं रहने दिया जा रहा है. मैं कहां जाऊं, कहां मुंह छुपाऊं. हमारा धंधा-पानी सब छूट गया है. 64 साल की उम्र में मैं बहुत परेशान हूं. अब मैं सरकारी अस्पताल में जाकर ही शरण लूंगा. मैं यही चाहता हूं कि मुझे रहने के लिए जगह मिल जाए. अपराध मैंने नहीं किया. जिसने किया वो पुलिस कस्टडी में है. मेरी यह गलती है कि उसने मेरे घर जन्म लिया’.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

वृद्धों के अनुभवों का लाभ लेकर राष्ट्र निर्माण में जुटें युवा: डॉ. अभिजीत देशमुख

भोपाल। राजधानी के जवाहर चौक स्थित डॉ. अभिजीत देशमुख के सभागार में 'अभिव्यक्ति विचार...

भोपाल मेट्रो: मिशन मोड में होगा काम, बरखेड़ी की आरा मशीनें होंगी शिफ्ट

भोपाल। राजधानी में मेट्रो रेल प्रोजेक्ट की बाधाओं को दूर करने और निर्माण कार्य...

कुंभ वायरल गर्ल मामला: पति का दावा- ‘पत्नी प्रेग्नेंट है, पुलिस के सामने नहीं हो सकती पेश’

कोच्चि/भोपाल। प्रयागराज महाकुंभ से सुर्खियों में आई 'वायरल गर्ल' का मामला एक बार फिर...