10.5 C
London
Sunday, March 29, 2026
Homeभोपाल'भारत जोड़ने में एक चीज जरूरी है...' उमा भारती का राहुल गांधी...

‘भारत जोड़ने में एक चीज जरूरी है…’ उमा भारती का राहुल गांधी को संदेश

Published on

बैतूल ,

मध्य प्रदेश के बैतूल में सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि जोड़ना है तो पाक अधिकृत कश्मीर (POK) को जोड़ो और यात्रा वहां तक ले जाओ. उमा भारती नागपुर से रविवार रात बैतूल पहुंची थीं. सोमवार सुबह बीजेपी नेता राजीव खंडेलवाल के निवास पर पहुंचीं. यहां उन्होंने लोगों से मुलाकात की.

वो भारत राहुल गांधी के नाना के समय टूटा
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने कहा कि मेरी तो यही समझ में नहीं आया कि भारत टूटा कहां है. जब पाकिस्तान अलग हुआ था, तब भारत टूटा था. वो भारत राहुल गांधी के नाना के समय टूटा. हमने तो अनुच्छेद 370 को हटाकर कश्मीर को जोड़ लिया है.

मैं बैतूल से ही राहुल जी को संदेश भेजती हूं…
हम जोड़ने का काम कर रहे हैं. अब अगर राहुल भारत जोड़ने के लिए सिंसियर हैं तो वो पीओके (पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर) को जोड़ें. उमा भारती ने कहा, “मैं बैतूल से ही राहुल जी को संदेश भेजती हूं कि भारत जोड़ने में एक चीज जरूरी है वो है पीओके. कृपया इस यात्रा को वहां तक ले जाएं और उसको जोड़कर ही वापस आएं, नहीं तो वहीं रुक जाएं.”

एक धरती पकड़ थे जो हर जगह चुनाव लड़ते थे
इसके साथ ही उन्होंने कमलनाथ के बयान ‘राहुल गांधी के प्रधानमंत्री बनने’ पर तंज कसते हुए कहा कि एक धरती पकड़ थे, जो हर जगह चुनाव लड़ते थे, प्रधानमंत्री के खिलाफ भी चुनाव लड़ते थे.

मधुशाला बंद करो गोशाला खोलते जाओ
उमा भारती ने इस दौरान शराबबंदी को लेकर नया नारा दिया ‘शराब नहीं देसी गाय का दूध पियो, मधुशाला से गोशाला की ओर चलो, मधुशाला बंद करो गोशाला खोलते जाओ’. कहा कि शराब नीति में खामियां थीं, इसे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने भी स्वीकार किया है और कहा है कि खामियों को दुरुस्त करेंगे.

मध्य प्रदेश शराब नीति में भी मॉडल बने
पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने प्रदेश सरकार की सराहना की और कहा कि जैविक खेती, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना से लोगों को फायदा हुआ है. हम चाहते हैं कि मध्य प्रदेश शराब नीति में भी मॉडल बने.

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this