21.5 C
London
Sunday, June 14, 2026
Homeभोपालनींद खुलते चलती ट्रेन से कूद गया यात्री, 30 मीटर तक घिसटता...

नींद खुलते चलती ट्रेन से कूद गया यात्री, 30 मीटर तक घिसटता रहा, RPF ने बचाई जान

Published on

अशोकनगर

‘जाको राखे साइयां मार सके ना कोई,इस श्लोक का चरितार्थ करता हुआ एक मामला अशोकनगर जिले से आया है। यहां रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन से एक यात्री कूद गया। जिसके बाद वह लगभग 30 मीटर तक घिसटता रहा। RPF के जवान ने तुरंत एंबुलेंस बुलाया और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

दरअसल, पूरा मामला अशोकनगर रेलवे स्टेशन का है। यहां मंगलवार की सुबह लगभग 6 बजे दुर्ग-अजमेर ट्रेन से एक यात्री अचानक से कूद गया। वह यात्री अशोकनगर के मुडरा भादरा का रहने वाला है। जिसका नाम बृजभान पुत्र जुगराज सिंह यादव उम्र 40 वर्ष है। वह देवास से ट्रेन से लौट रहा था। इसी बीच उसको ट्रेन में ही नींद लग गई। अचानक से जब नींद खुली तो ट्रेन अशोकनगर स्टेशन से निकल चुकी थी।

यात्रियों की चालाकी से बच गई जान
बृजभान उतरने के चक्कर में ट्रेन से कूद गया। वह जैसे ही कूदा ट्रेन के पहिए और प्लेटफार्म के बीच फंस गया था, लेकिन उसने डिब्बे के पांवदान का हिस्सा कसकर पकड़ा हुआ था। जिससे वह घिसटते हुए 30 मीटर तक चला गया। इसके बाद जब वह ट्रेन से नीचे गिर गया तभी तभी प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्रियों ने जोर से आवाज लगाई। आवाज सुनकर ट्रेन के गार्ड ने सूचना देकर लोको पायलट से ट्रेन रोकने को कहा। ट्रेन रुकते ही वहां मौजूद RPF कांस्टेबल रामवीर ने तुरंत उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। इस दौरान स्टेशन पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। फिलहाल उस यात्री की जान बच गई। अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

Latest articles

MSME इकाइयों को ₹360 करोड़ की मदद; CM यादव ने कहा – औद्योगिक विकास में मध्य प्रदेश सबसे आगे

भोपाल। राज्य में उद्योग, निवेश और रोज़गार को बढ़ावा देने के मकसद से आयोजित...

जशपुर पहली बार मिलेगा रेल नेटवर्क से जुड़ाव, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना अधिसूचित

जशपुर। जशपुर जिले के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। भारत...

मुख्यमंत्री जन आवास योजना के 110 लाभार्थियों को मिली घर की चाबी

जयपुर। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत आयोजित “गृह गौरव : खुशियों की चाबी”...

More like this

MSME इकाइयों को ₹360 करोड़ की मदद; CM यादव ने कहा – औद्योगिक विकास में मध्य प्रदेश सबसे आगे

भोपाल। राज्य में उद्योग, निवेश और रोज़गार को बढ़ावा देने के मकसद से आयोजित...

सुभाष नगर मेट्रो स्टेशन तक पहुंच होगी आसान, रेलवे ट्रैक पर बनेगा 40 मीटर लंबा एफओबी

भोपाल। भोपाल मेट्रो के प्रायोरिटी कॉरिडोर में बने सुभाष नगर मेट्रो स्टेशन को रेलवे...

तीसरी संतान पर सब-रजिस्ट्रार बर्खास्त, सीएम की घोषणा के 48 घंटे बाद हुई कार्रवाई

भोपाल। मध्यप्रदेश में दो से अधिक संतान संबंधी नियम के तहत पहली बार किसी...