15.5 C
London
Monday, June 15, 2026
Homeभोपालपुलिस ने आधी रात को पत्रकार को घर से उठाया, झूठे केस...

पुलिस ने आधी रात को पत्रकार को घर से उठाया, झूठे केस में फंसाने का आरोप, कमिश्नर ने टीआई को नाप दिया

Published on

भोपाल:

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक पत्रकार पर मुकदमा दर्ज होने के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। पत्रकारों के विरोध और चक्का जाम के बाद कटारा हिल्स थाने के टीआई को लाइन अटैच कर दिया गया है। वहीं दूसरी ओर सेशन कोर्ट ने पत्रकार कुलदीप सिंगोरिया को जमानत दे दी है।

दरअसल, सिंगोरिया की गिरफ्तारी के बाद पत्रकार कटारा हिल्स थाने पर धरने पर बैठे थे। पत्रकारों का आरोप है कि बिना सबूत के एक्सीडेंट और अड़ीबाजी के झूठे केस में कुलदीप को गिरफ्तार किया गया था। पत्रकारों की मांग थी कि सिंगोरिया के खिलाफ झूठा मामला दर्ज करने वाले टीआई के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। पत्रकारों के धरना के बाद पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी ने कटारा हिल्स टीआई को हटाने का आदेश दिया।

क्या है पूरा मामला ?
दरअसल, शेख अकील नाम के शख्स ने 20 मार्च को टीला जमालपुरा थाने में एक रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया था कि सफेद रंग की बोलेरो ने उसकी स्कूटी को टक्कर मार दिया। इसके बाद गाड़ी में सवार लोगों ने उसे धमकाते हुए 50 हजार रुपए की मांग की और मारपीट की। पत्रकारों का कहना है कि यह पूरा मामला कुलदीप सिसोदिया के नाम पर दर्ज किया था और पुलिस ने कुलदीप सिंगोरिया को गिरफ्तार कर लिया। धरना दे रहे पत्रकारों का कहना है कि न तो वह गाड़ी कुलदीप सिंगोरिया की है और न ही उस समय गाड़ी में कुलदीप सिंगोरिया मौजूद थे।

परिजनों ने लगाया गंभीर आरोप
वहीं दूसरी ओर कुलदीप के परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने बिना किसी ठोस सबूत के आधी रात को उसे उठा लिया। फोन भी जब्त कर लिया। परिवार और मित्रों को गिरफ्तारी की सूचना भी नहीं दी।

पत्रकारों के समर्थन में उतरे दिग्गज नेता
बता दें कि मामले की जानकारी होते ही मध्य प्रदेश के कई नेता पत्रकारों के समर्थन में उतर गए। बीजेपी के मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल पत्रकारों के साथ धरने पर बैठे थे। कांग्रेस नेता और पूर्व सीएम कमलनाथ ने भी पत्रकारों का समर्थन किया।

Latest articles

भारत-स्लोवाकिया के बीच कई अहम समझौते, पीएम मोदी बोले- टेक्नोलॉजी हमारे संबंधों का आधार

ब्रातिस्लावा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके स्लोवाकियाई समकक्ष रॉबर्ट फिचो के बीच...

मप्र में बनेगा साइबर सिक्योरिटी रिसर्च सेंटर, मुख्यमंत्री डॉ. यादव बोले- डेटा सुरक्षा को मिलेगी नई मजबूती

भोपाल। डिजिटल युग में बढ़ते साइबर खतरों और डेटा सुरक्षा की चुनौतियों से निपटने...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां तेज, भोपाल समेत 30 जिलों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले मौसम ने पूरी तरह करवट...

मुरैना में मोबाइल फटने से फैली ट्रेन में आग की अफवाह, रेल से कूदे चार यात्री दूसरी गाड़ी से कट गए

मुरैना। प्रदेश के मुरैना जिले के हेतमपुर और राजस्थान के धौलपुर रेल खंड के...

More like this