14.2 C
London
Thursday, June 4, 2026
Homeभोपालबिजली कटौती अलर्ट: भोपाल के 25 बड़े इलाकों में 3 से 8...

बिजली कटौती अलर्ट: भोपाल के 25 बड़े इलाकों में 3 से 8 घंटे तक गुल रहेगी बत्ती

Published on

भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 25 प्रमुख रिहायशी इलाकों में गुरुवार को विद्युत कंपनी द्वारा किए जाने वाले आवश्यक मेंटेनेंस कार्य के चलते 3 से लेकर 8 घंटे तक बिजली सप्लाई पूरी तरह बंद रहेगी। बिजली कंपनी के अनुसार, मानसून पूर्व और नियमित रखरखाव के कारण यह शटडाउन लिया जा रहा है, जिससे प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को परेशानी से बचने के लिए अपने बिजली संबंधी जरूरी काम पहले से निपटाने की हिदायत दी गई है।

कटौती की शुरुआत सुबह 8 बजे से होगी, जिसके तहत सुबह 8 से शाम 4 बजे तक (8 घंटे) पुष्पा नगर, 80 फीट रोड, महामाई का बाग, कम्मू का बाग, शंकराचार्य नगर, सागर स्टेट, शारदाकुंज एवं इसके आसपास के क्षेत्रों में बिजली गुल रहेगी।

इसके बाद सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक यूनीहोम कॉलोनी, कांकरिया, इनायतपुर, प्रियंका नगर, पुलिस हाउसिंग सोसायटी, राजवैध एस सेक्टर, मधुवन सिटी व उससे सटे इलाकों में 3 घंटे की कटौती की जाएगी। वहीं, सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक साधना इन्क्लेव, निरुपम फेस-2, कुंजन फेस-1 और सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक कटारा, आमरिन होम्स, स्प्रिंग वैली कॉलोनी, प्राइड सिटी कॉलोनी तथा आसपास के तमाम बड़े कॉलोनियों में विद्युत प्रदाय पूरी तरह ठप रहेगा, जिसके कारण इन क्षेत्रों की जलापूर्ति और अन्य दैनिक गतिविधियां प्रभावित हो सकती हैं।

Latest articles

BHEL में बड़ी नियुक्ति: रेणुका मिश्रा बनीं मुख्य सतर्कता अधिकारी (CVO), CMD को करेंगी रिपोर्ट

नई दिल्ली। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) ने अपनी कॉर्पोरेट सतर्कता व्यवस्था को मजबूत...

बलात्कार के आरोप में डिप्टी कलेक्टर गिरफ्तार; महिला ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाया

मुरैना। मुरैना में पदस्थ रहे डिप्टी कलेक्टर अरविंद माहौर के खिलाफ एक युवती की...

कोलार जलप्रदाय लाइन के संधारण कार्य का महापौर ने किया निरीक्षण, जल्द नियमित होगी जलापूर्ति

भोपाल। राजधानी के कोलार क्षेत्र में पानी की किल्लत को दूर करने और सुचारू...

मत्स्य पालकों को मिली नई उड़ान, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बांटी आधुनिक सामग्री

रायपुर। सुशासन तिहार के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को...

More like this

बलात्कार के आरोप में डिप्टी कलेक्टर गिरफ्तार; महिला ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाया

मुरैना। मुरैना में पदस्थ रहे डिप्टी कलेक्टर अरविंद माहौर के खिलाफ एक युवती की...

कोलार जलप्रदाय लाइन के संधारण कार्य का महापौर ने किया निरीक्षण, जल्द नियमित होगी जलापूर्ति

भोपाल। राजधानी के कोलार क्षेत्र में पानी की किल्लत को दूर करने और सुचारू...

मोदी सरकार की मध्यप्रदेश को बड़ी सौगात, जुलवानिया-खंडवा-बैतूल नेशनल हाईवे को मंजूरी

भोपाल। केंद्र की मोदी सरकार ने मध्यप्रदेश के बुनियादी ढांचे और कनेक्टिविटी को मजबूत...