15.5 C
London
Monday, June 15, 2026
Homeभोपालमध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां तेज, भोपाल समेत 30 जिलों में बारिश...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां तेज, भोपाल समेत 30 जिलों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Published on

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले मौसम ने पूरी तरह करवट ले ली है। रविवार को भोपाल सहित कई जिलों में हुई बारिश और तेज आंधी के बाद मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए भोपाल और ग्वालियर संभाग में विशेष सतर्कता बरतने को कहा है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ बारिश होने की संभावना है।

30 जिलों में बारिश की संभावना

सोमवार को आगर-मालवा, राजगढ़ और सीहोर में तेज आंधी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, देवास, शाजापुर, रतलाम, नीमच, मंदसौर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी और अनूपपुर में दोपहर बाद बारिश का दौर शुरू हो सकता है।

आंधी-बारिश से कई जिलों में असर

रविवार को प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी और बारिश ने असर दिखाया। भोपाल में दिनभर रुक-रुककर बारिश होती रही, जबकि सीहोर, रायसेन, इंदौर और खरगोन में भी अच्छी वर्षा दर्ज की गई। तेज हवाओं के कारण कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रही, वहीं रायसेन में कुछ स्थानों पर मकानों के छप्पर उड़ गए। बारिश और तेज हवाओं का असर खेती-किसानी के कामों पर भी पड़ा।

तापमान में आई बड़ी गिरावट

लगातार बदले मौसम का असर तापमान पर साफ दिखाई दे रहा है। प्रदेश के पांच प्रमुख शहरों भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन और जबलपुर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। शिवपुरी सबसे ठंडे शहरों में शामिल रहा, जहां अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

चार शहरों में अब भी 40 डिग्री के पार पारा

खजुराहो, दतिया, नौगांव और मंडला में अब भी पारा 40 डिग्री या उससे ऊपर बना हुआ है, लेकिन प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गर्मी की तीव्रता कम हो गई है। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि प्री-मानसून सिस्टम की सक्रियता आने वाले दिनों में और बढ़ सकती है, जिससे कई जिलों में राहत भरी बारिश का सिलसिला जारी रहने के आसार हैं।

Latest articles

भारत-स्लोवाकिया के बीच कई अहम समझौते, पीएम मोदी बोले- टेक्नोलॉजी हमारे संबंधों का आधार

ब्रातिस्लावा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके स्लोवाकियाई समकक्ष रॉबर्ट फिचो के बीच...

मप्र में बनेगा साइबर सिक्योरिटी रिसर्च सेंटर, मुख्यमंत्री डॉ. यादव बोले- डेटा सुरक्षा को मिलेगी नई मजबूती

भोपाल। डिजिटल युग में बढ़ते साइबर खतरों और डेटा सुरक्षा की चुनौतियों से निपटने...

मुरैना में मोबाइल फटने से फैली ट्रेन में आग की अफवाह, रेल से कूदे चार यात्री दूसरी गाड़ी से कट गए

मुरैना। प्रदेश के मुरैना जिले के हेतमपुर और राजस्थान के धौलपुर रेल खंड के...

सीएम यादव ने जारी की लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त, 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंचे 1500 रुपये

सागर। मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत 37वीं किस्त...

More like this