11.3 C
London
Sunday, May 17, 2026
HomeभोपालMP : मंदिर में चिकन की मना करना दलित साधु को पड़ा...

MP : मंदिर में चिकन की मना करना दलित साधु को पड़ा भारी, दबंग ने त्रिशूल से किया लहूलुहान, SC-ST एक्ट में दर्ज हुआ मामला

Published on

छतरपुर

मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में एक दलित साधु को उसकी ही त्रिशूल से मार मार कर अधमरा कर दिया गया। घटना में दलित साधु इंद्र बहादुर अहिरवार का कंधे से हाथ टूट गया है और उसके कमर, पैर और कूल्हे में भी गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद सरबई पुलिस ने आरोपी छुट्टन पटेल पर बीएनएस की धारा 296, 115(2), 315(2), 3(1) द, 3(1) ध, 3(2) व के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है, जिसमें अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति नृशंसता अधिनियम शामिल है।

क्या है पूरा मामला
मामला छतरपुर जिले के सरबई थाना क्षेत्र अंतर्गत महोई खुर्द का है, जहां रहने वाले नागा साधु इंद्र बहादुर ने पुलिस में शिकायत करते हुए बताया कि वह गांव के ही अंडी तालाब के पास बने आश्रम में रहता है। साधु ने बताया कि मैं मंदिर में भजन पूजन करता हूं। एक दिन छुट्टन पटेल नाम के एक व्यक्ति ने चिकन बनाने के लिए बर्तन मांगे, जब मैंने मना कर दिया तो उसके अगले दिन उसने मुझे रास्ते में रोका और मेरी ही त्रिशूल से मारना शुरू कर दिया।

अधमरा होने तक मारता रहा आरोपी
फरियादी बाबा इंद्र बहादुर ने बताया कि आरोपी छुट्टन पटेल त्रिशूल से उसे तब तक मारता रहा, जब तक वह बेहोश नहीं हो गया। घटना में उसका एक हाथ टूट गया है। पीठ के अलावा शरीर के कई हिस्सों पर चोट के निशान हैं। फरियादी ने बताया कि छुट्टन पटेल दबंग कृष्ण का आदमी है। शराब और मांस का आदी है। मैं एक साधु हूं। उसने जब मुझे चिकन बनाने के लिए बर्तन मांगे तो मैंने उसका विरोध किया। इसी वजह के चलते उसने मेरे साथ मारपीट कर दी।

Latest articles

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज उन्नति’ की 5वीं उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल ‘राजस्थान यूनिफाइड नेटवर्क फॉर न्यू एक्शन’ (राज...

पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरोंसिंह शेखावत को मुख्यमंत्री भजनलाल ने अर्पित की श्रद्धांजलि

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और प्रदेश के...

सीएम भगवंत मान ने दिखाई हरी झंडी; कहा- ट्रेनिंग लेकर लौटेंगे तो ‘नेशन बिल्डर’ बनकर लाएंगे बदलाव

चंडीगढ़। पंजाब सरकार के महत्वाकांक्षी शिक्षा मॉडल को वैश्विक स्तर पर और अधिक मजबूत...

More like this

पाकिस्तान में भी राहत: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 5-5 रुपये की कटौती

भोपाल। वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में जारी उतार-चढ़ाव और महंगाई के...

भोजशाला : ऐतिहासिक फैसले पर भोपाल में मना जश्न

भोपाल। धार की ऐतिहासिक भोजशाला को लेकर अदालत द्वारा उसे मंदिर घोषित किए जाने...