16.3 C
London
Monday, April 6, 2026
Homeभोपालकांग्रेस का हो रहा भगवाकरण, बीजेपी को शिकस्त देने के लिए कमलनाथ...

कांग्रेस का हो रहा भगवाकरण, बीजेपी को शिकस्त देने के लिए कमलनाथ ने बजरंग सेना से मिलाया हाथ

Published on

भोपाल

एमपी में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। कमलनाथ सॉफ्ट हिंदुत्व की राह पर चलकर बीजेपी को मात देने की तैयारी में जुटे हैं। इस कड़ी में उन्हें भगवा से भी परहेज नहीं है। चुनाव से पहले एमपी में बजरंग सेना का कांग्रेस में विलय हो गया है। इस मौके पर भोपाल स्थित पार्टी ऑफिस में कमलनाथ भी मौजूद रहे हैं। भगवा झंडा लहराते हुए सैकड़ों की संख्या में बजरंग सेना के सदस्य कांग्रेस ऑफिस पहुंचे। साथ ही आधिकारिक रूप से कांग्रेस में विलय की घोषणा हो गई।

बजरंग सेना के पदाधिकारियों ने कमलनाथ को गदा और स्मृति चिन्ह भेंट की है। साथ ही जय श्री राम के नारे साथ बीजेपी को ध्वस्त करने का एमपी में संकल्प लिया है। कमलनाथ ने इस अवसर पर जय श्री राम का उद्घोष करते हुए बजरंग सेना का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि शिवराज को अब बहनों की, नौजवानों की और कर्मचारियों की याद आने लगी है। अब तक 20 हजार से ज्यादा घोषणाएं वे कर चुके हैं, जिनका जमीन पर कोई अता-पता नहीं है, 18 वर्ष की बीजेपी सरकार का पाप का घड़ा भर गया है। इसी पाप को धोने का अब काम शिवराज डबल स्पीड की झूठी घोषणा मशीन चलाकर और जगह-जगह नारियल फोड़कर कर रहे हैं। अब उनकी यह झूठ की मशीन काम करने वाली नहीं है, क्योंकि जनता ने अब उनकी झूठी सत्ता को समाप्त करने का मन बना लिया है।
कमलनाथ ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का इतिहास हमेशा से भारत की संस्कृति और संविधान के साथ चलने का रहा है। मुझे आप सभी पर पूरा विश्वास है कि आप मप्र का भविष्य सुरक्षित रखेंगे।वहीं, बजरंग सेना के पटेरिया ने कांग्रेस में विलय पर कहा कि हमने कमलनाथ की भावनाओं और कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को अपनाया है। हम सभी विश्वास दिलाते हैं कि 2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की छल-कपट, धोखे और फरेब की सरकार को जमीदोज कर कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित है।

Latest articles

Hair Regroth Tips: सफेद बालों को करना चाहते हैं नेचुरली काला तो अपनाएं ये उपाय

Hair Regroth Tips: आजकल खराब खान-पान की आदतें और जीवनशैली में बदलाव के कारण...

अवधपुरी में अवैध शराब दुकान के विरोध में प्रदर्शन, रहवासियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

भोपाल। अवधपुरी इलाके में अवैध शराब दुकान को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।...

अयोध्या बायपास पर 10 लेन सड़क निर्माण के दौरान फूटी पानी की पाइप लाइन, सप्लाई प्रभावित

भोपाल। शहर में अयोध्या बायपास पर चल रहे 10 लेन सड़क निर्माण कार्य के...

उत्पादन लक्ष्य पूर्ति पर भेल के कार्यपालक निदेशक को दी बधाई

भेल। भेल भोपाल के कार्यपालक निदेशक से सौजन्य मुलाकात कर फायनेंशियल वर्ष 2025-2026 के...

More like this

अवधपुरी में अवैध शराब दुकान के विरोध में प्रदर्शन, रहवासियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

भोपाल। अवधपुरी इलाके में अवैध शराब दुकान को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।...

अयोध्या बायपास पर 10 लेन सड़क निर्माण के दौरान फूटी पानी की पाइप लाइन, सप्लाई प्रभावित

भोपाल। शहर में अयोध्या बायपास पर चल रहे 10 लेन सड़क निर्माण कार्य के...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की

विधानसभा में हुआ पुष्पांजलि कार्यक्रम भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व...