22.7 C
London
Monday, May 25, 2026
HomeभोपालMP : गले में 'क्रॉस लॉकेट' देखकर ठनका पत्नी का माथा, भागे...

MP : गले में ‘क्रॉस लॉकेट’ देखकर ठनका पत्नी का माथा, भागे पहुंची थाना तो 20 साल बाद ईसाई परिवार ने अपनाया हिंदू धर्म

Published on

झाबुआ

मध्य प्रदेश में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक महीने पहले एक हिंदू लड़की की शादी हिंदू परिवार में हुई। शादी के बाद लड़की को पता चला कि उसके ससुराल वाले पिछले 20 सालों से ईसाई धर्म का पालन कर रहे हैं। यह उसे तब पता चला कि जब पति के गले में क्रॉस लॉकेट देखा। लड़की ने झाबुआ थाने में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पंचायत बुलाई गई। पंचायत में लड़के के परिवार ने फिर से हिंदू धर्म अपनाने का फैसला किया।

एक महीने पहले हुई थी शादी
झाबुआ जिले में एक हिंदू लड़की की शादी एक महीने पहले एक हिंदू परिवार में हुई थी। शादी के बाद लड़की को पता चला कि उसके ससुराल वाले ईसाई धर्म का पालन करते हैं। उसे यह बात तब पता चली जब उसने देखा कि उसके ससुराल वाले हिंदू त्योहार नहीं मनाते। उसने ससुराल वालों के गले में क्रॉस का चिह्न भी देखा।

पूछा तो ससुरालवालों ने बताया सच
जब लड़की ने इस बारे में पूछा, तो उसके ससुराल वालों ने सच बता दिया। उन्होंने बताया कि कि वे दो दशकों से ईसाई धर्म का पालन कर रहे हैं। लड़की को यह जानकर बहुत दुख हुआ। वह हिंदू धर्म में आस्था रखती है। इसलिए वह तुरंत अपने मायके लौट आई।

पुलिस में की शिकायत
लड़की ने झाबुआ थाने में शिकायत दर्ज कराई। उसने कहा कि उसके ससुराल वालों ने धर्म छिपाकर उससे शादी की। उसने ससुराल में रहने से इनकार कर दिया। मामले को सुलझाने के लिए समाज ने पंचायत बुलाई। पंचायत में दोनों पक्षों की बात सुनी गई। लड़के के परिवार ने अपनी गलती मानी। उन्होंने दोबारा हिंदू धर्म अपनाने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि वे सभी हिंदू त्योहार मनाएंगे और रीति-रिवाजों का पालन करेंगे।

Latest articles

भेल के पूर्व कार्यपालक निदेशक अनिल जोशी ने भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री विंग कमांडर राकेश शर्मा से की शिष्टाचार भेंट

​भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) के पूर्व कार्यपालक निदेशक (Executive Director) अनिल जोशी...

भेल (BHEL) में प्रशासनिक फेरबदल: नवीन प्रकाश का हरिद्वार तबादला, सुशांत कुमार मंडल संभालेंगे पतरातु का प्रभार

​नई दिल्ली / नागपुर। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) कॉर्पोरेट कार्यालय द्वारा जारी एक...

भेल में फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

​नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) कॉर्पोरेट कार्यालय...

मध्यप्रदेश में आसमान से बरस रही आग, कई शहर 45 डिग्री के पार, 37 जिलों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में नौतपा शुरू होने से पहले ही सूरज ने तेवर दिखाने शुरू...

More like this

मध्यप्रदेश में आसमान से बरस रही आग, कई शहर 45 डिग्री के पार, 37 जिलों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में नौतपा शुरू होने से पहले ही सूरज ने तेवर दिखाने शुरू...

भोपाल के भेल दशहरा मैदान में ए.आर. रहमान का जादू, फिल्म ‘पेड्डी’ के प्रमोशन के लिए उमड़ा सितारों का मेला

​भोपाल। राजधानी के भेल दशहरा मैदान में मशहूर संगीतकार और ऑस्कर विजेता गायक ए.आर....

​भोपाल में परिवहन विभाग का एक्शन: यात्रियों की जान से खिलवाड़ करने वाली 2 बसों के फिटनेस निरस्त, ₹1.44 लाख का जुर्माना वसूला

चेकिंग के दौरान बसों में एक्सपायरी डेट के फायर एक्सटिंग्विशर खराब स्पीड गवर्नर...