15.8 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeभोपालराहुल के हिंदुओं वाले बयान को वरिष्ठ नेता ने बताया अशोभनीय, सीख...

राहुल के हिंदुओं वाले बयान को वरिष्ठ नेता ने बताया अशोभनीय, सीख देते हुए कही बड़ी बात

Published on

भोपाल

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के भाई और कांग्रेस नेता लक्ष्मण सिंह ने लोकसभा में राहुल गांधी की हिंदुओं पर की गई टिप्पणी को अशोभनीय और अनावश्यक बताया है। उन्होंने यह भी कहा कि लोकसभा में सदस्यों को केवल और केवल जनता और देश से जुड़े मुद्दों को उठाना चाहिए। लक्ष्मण सिंह ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा कि संसद में “हिंदुओं”पर की गई टिप्पणी अशोभनीय है और अनावश्यक भी। केवल और केवल जनता और देश से जुड़े मुद्दे उठाना ही उचित होगा।

यह पहली बार नहीं है, जब लक्ष्मण सिंह ने पार्टी लाइन से हटकर बयान दिया है। इससे पहले भी वह कई बार ऐसा कर चुके हैं। अपने बयानों की वजह से वह पार्टी को कई बार असहज कर चुके हैं। राहुल गांधी ने लोकसभा में अपने भाषण में एक विवादास्पद बयान दिया है जिसमें उन्होंने भाजपा को हिंसा करने वाली पार्टी बताया। उन्होंने कहा कि जो खुद को हिंदू बताते हैं, वह हिंसा करते हैं। उनके इस बयान पर कांग्रेस के विभिन्न नेताओं में भी विवाद उत्पन्न हो गया है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता लक्ष्मण सिंह को सिरोंज से बीजेपी विधायक उमाकांत शर्मा और खिलचीपुर से बीजेपी विधायक हजारी लाल दांगी ने पार्टी में शामिल होने का न्यौता दिया है। उमाकांत शर्मा ने लक्ष्मण सिंह से आग्रह किया है कि वह कांग्रेस में रहकर क्यों ज्यादती सहन कर रहे हैं और उन्हें भाजपा में शामिल होने का आह्वान किया है। वहीं, हजारी लाल दांगी ने भी कहा कि उन्होंने इस बारे में लक्ष्मण सिंह से बातचीत की है। लक्ष्मण सिंह, जो कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और दिग्विजय सिंह के भाई हैं, को लेकर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि वह जल्द ही कांग्रेस का साथ छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं।

Latest articles

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर स्थित कलेक्ट्रेट...

बीएचईएल में पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

भोपाल। महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टी. यू. सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को संपन्न हुआ।...

बीएचईएल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति चुनाव को लेकर एआईबीईयू ने कॉर्पोरेट प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति (जॉइंट कमेटी), प्लांट...

More like this

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर स्थित कलेक्ट्रेट...

मध्य प्रदेश में जल्द हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार, दिग्गज मंत्रियों की होगी छुट्टी-शामिल हो सकते हैं कई चौंकाने वाले नाम!

भोपाल। पश्चिम बंगाल सहित पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को...

मध्य प्रदेश में लगातार बढ़ रहीं आत्महत्याएं, 15 हजार के आंकड़ों के साथ देश में तीसरे स्थान पर

भोपाल। मध्य प्रदेश में आत्महत्या के लगातार बढ़ते मामले सामाजिक और मानसिक स्वास्थ्य व्यवस्था...