7.9 C
London
Tuesday, February 10, 2026
Homeभोपालदेशभक्ति अपने घर दिखाना… चलती ट्रेन में पहलगाम हमले की रील देखने...

देशभक्ति अपने घर दिखाना… चलती ट्रेन में पहलगाम हमले की रील देखने पर पिटाई के आरोप में बाप-बेटे समेत 3 गिरफ्तार

Published on

भोपाल:

एक्सप्रेस ट्रेन में रील देखने पर मारपीट करने के आरोप में जीआरपी ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इन पर आरोप है कि पहलगाम पर बनी रील्स देखने के कारण इन्होंने एक युवक से मारपीट की। पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ा। पकड़े गए आरोपियों में दो भाई और एक उनका बेटा शामिल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों से पूछताछ जारी है।

सेंधवा से गिरफ्तार हुए आरोपी
टीआई रश्मि पाटीदार के अनुसार, पुलिस की एक टीम सेंधवा भेजी गई थी. वहां से हारुन पिता अब्दुल रसीद (50), उनके भाई अकरम (42) और अयान पिता हारुन (20) को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह कार्रवाई खानदेसी मोहल्ला से की।

चलती ट्रेन में कहा- देशभक्ति घर दिखाना
कुछ दिनों पहले, खंडवा के रहने वाले अनमोल पिता हिंदू सिंह परमार ने शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि जब वह ट्रेन में पहलगाम हमले से जुड़ी रील देख रहे थे, तभी कुछ मुस्लिम युवकों ने गुस्सा होकर उनसे मारपीट की। अनमोल ने यह भी आरोप लगाया कि उन लोगों ने उसे ट्रेन से बाहर फेंकने की कोशिश की।

वीडियो से हुई पहचान
पुलिस ने वीडियो में दिख रहे मुस्लिम युवकों की पहचान की। पता चला कि वे सेंधवा के रहने वाले हैं। पुलिस ने यह भी बताया कि शिकायतकर्ता अनमोल जिम ट्रेनर है। वह अकेला नहीं था, उसके साथ दो और लोग भी थे। पूछताछ में आरोपियों ने पहलगाम रील्स वाली बात से इनकार किया है। पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है। मामले में सभी तथ्यों की जांच की जा रही है। पुलिस हर पहलू पर ध्यान दे रही है ताकि सच्चाई सामने आ सके।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एनआईए परिसर में नवनिर्मित ‘सुश्रुत भवन’ ओपीडी का किया लोकार्पण

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एनआईए (नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद) परिसर में नवनिर्मित ओपीडी भवन...

खेजड़ी संरक्षण कानून की घोषणा पर संतों एवं प्रबुद्धजनों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का किया अभिनंदन

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से पर्यावरण प्रेमी संतों एवं प्रबुद्धजनों ने शिष्टाचार भेंट की और...

आतंकवाद के नाम पर मजदूर से तीन दिन बंधक बनाकर डेढ़ लाख रुपये की ठगी

भोपाल राजधानी भोपाल के छोला मंदिर थाना क्षेत्र में एक मजदूर को आतंकवाद के नाम...

मंदिर के सामने शराब दुकान को लेकर विवाद, मानव अधिकार आयोग ने उठाए सवाल

भोपाल शहर के आरो कॉलोनी स्थित मंदिर के सामने संचालित शराब दुकान को लेकर विवाद...

More like this