6.1 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeभोपालइंदौर में लगे 'सर तन से जुदा' के नारे, विहिप के लोगों...

इंदौर में लगे ‘सर तन से जुदा’ के नारे, विहिप के लोगों ने दर्ज कराया केस

Published on

इंदौर,

मध्य प्रदेश के इंदौर में मुस्लिम समाज के लोगों ने बजरंग दल कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के लिए विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान कुछ मुस्लिम युवकों ने ‘सर तन से जुदा’ के नारे लगा दिए. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पुलिस कमिश्नर से मुलाकात की.

साथ ही आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है. दरअसल, पठान फिल्म के विरोध में इंदौर के विभिन्न जगहों पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया था. इस दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ आपत्तिजनक नारे लगाए थे.

वीडियो वायरल होते ही मुस्लिम समाज के लोगों ने इंदौर के विभिन्न थाना क्षेत्रों का घेराव किया. इसके बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करने की मांग की. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस भी तुरंत ही सक्रिय हो गई थी.

पुलिस ने बजरंग दल के 4 कार्यकर्ताओं को किया गिरफ्तार
पुलिस ने घेराव के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज कर चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया. मगर, इसी दौरान सदर बाजार थाना क्षेत्र में मुस्लिम समाज के लोगों का विरोध प्रदर्शन वीडियो सामने आया है. इसमें कुछ मुस्लिम युवक ‘सिर तन से जुदा’ के नारे लगा रहे हैं.

पुलिस ने बजरंग दल के शिकायत पर ‘सर तन से जुदा’ के नारे लगाने वाले मुस्लिम युवकों के खिलाफ धारा 505 सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है. साथ ही उनकी तलाश शुरू कर दी है. वहीं, पुलिस का कहना है कि जल्द ही ‘सर तन से जुदा’ के नारे लगाने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

विहिप नेता ने जुमे की नमाज के बाद बड़ी घटना की जताई आशंका
उधर, विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री सोहन विश्वकर्मा ने पुलिस कमिश्नर से मांग की है कि विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को सुरक्षा दी जाए. साथ ही उन्होंने कहा कि 27 जनवरी को शुक्रवार के नमाज के बाद बड़ी घटना और हिंदुओं पर हमले की योजना की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है.

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

More like this