7.7 C
London
Sunday, February 8, 2026
Homeभोपाल'राम मंदिर निर्माण में कुछ लोगों ने बाधा डाली', मोहन भागवत ने...

‘राम मंदिर निर्माण में कुछ लोगों ने बाधा डाली’, मोहन भागवत ने कहा- यह आंदोलन भारत के आत्म जागरण के लिए था

Published on

इंदौर

‘राम जन्मभूमि आंदोलन नहीं ‘यज्ञ’ है। भारत का स्व राम, कृष्ण और शिव हैं। शिव देश के कण-कण में विराजमान हैं। यह बातें इंदौर में सोमवार को RSS प्रमुख मोहन भागवत कहीं। मोहन भागवत ने बताया कि कुछ ताकतें राम मंदिर निर्माण में बाधा डालना चाहती थीं, जिससे संघर्ष लंबा चला। उन्होंने बताया कि जब आंदोलन चल रहा था, तब छात्र उनसे सवाल करते थे कि रोज़ी-रोटी की जगह मंदिर निर्माण पर ज़ोर क्यों दिया जा रहा है। भागवत का जवाब होता था कि यह आंदोलन भारत के आत्म-जागरण (स्व जागृति) के लिए है। अब वही हो रहा है।

भागवत ने बताया कि 1992 के बाद लोग कहते थे कि मंदिर वहीं बनाएंग, लेकिन तारीख नहीं बताएंगे। पिछले वर्ष राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा बिना किसी विवाद के संपन्न हुई। उन्होंने देवी अहिल्या के शासन की तुलना राम राज्य से की। अयोध्या में मंदिर बन गया अब मन में बनना चाहिए।

कांग्रेस ने उठाया था राम मंदिर आंदोलन का मुद्दा
भागवत ने श्री रामभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय को देवी अहिल्या राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया। चंपत राय ने इस पुरस्कार को राम जन्मभूमि आंदोलन से जुड़े सभी लोगों को समर्पित किया। चंपत राय ने बताया कि अयोध्या, मथुरा और काशी जैसे धार्मिक स्थलों को मुक्त कराने की बात सबसे पहले कांग्रेस सांसद दाऊ दयाल ने 1983 में उठाई थी। इसके बाद यह आंदोलन का रूप ले लिया। उन्होंने बताया कि राम जन्मभूमि के लिए 75 युद्ध लड़े गए।

सुमित्रा महाजन ने क्या कहा?
पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने देवी अहिल्या उत्सव के बदलते स्वरूप पर बात की। उन्होंने कहा कि 1995 से पहले यह उत्सव सादगी से मनाया जाता था। लेकिन बाद में, देवी अहिल्या की प्रसिद्धि के अनुसार, समारोह का आकार बढ़ता गया। अब साल भर कई कार्यक्रम आयोजित होते हैं।

कौन हैं चंपत राय
चंपत राय VHP नेता और श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव हैं। वह लंबे समय से राम मंदिर आंदोलन से जुड़े रहे हैं। वह उत्तर प्रदेश के बिजनौर के रहने वाले हैं। सोमवार को उन्हें देवी अहिल्या पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

Latest articles

निशातपुरा में कैटरिंग कारोबारी से लूट

भोपाल राजधानी भोपाल के निशातपुरा इलाके में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। यहाँ देर रात...

महाशिवरात्रि महोत्सव 2026: शिवलोक फेस-2 में निकलेगी भव्य शिव बारात, होगा धार्मिक आयोजन

भोपाल महाकाल भक्त मंडल धार्मिक सामाजिक सेवा समिति, शिवलोक फेस-2 द्वारा महाशिवरात्रि महोत्सव वर्ष 2026...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल का आत्मीय स्वागत

भोपाल मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने शनिवार को राजधानी जयपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास पर केंद्रीय जल...

16 मई से शुरू होगा जनगणना का प्रथम चरण, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिए ‘राष्ट्रीय कर्तव्य’ मानकर कार्य करने के निर्देश

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'जनगणना-2027' के सफल संचालन के लिए आयोजित राज्य स्तरीय प्रशिक्षण...

More like this

निशातपुरा में कैटरिंग कारोबारी से लूट

भोपाल राजधानी भोपाल के निशातपुरा इलाके में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। यहाँ देर रात...

महाशिवरात्रि महोत्सव 2026: शिवलोक फेस-2 में निकलेगी भव्य शिव बारात, होगा धार्मिक आयोजन

भोपाल महाकाल भक्त मंडल धार्मिक सामाजिक सेवा समिति, शिवलोक फेस-2 द्वारा महाशिवरात्रि महोत्सव वर्ष 2026...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल का आत्मीय स्वागत

भोपाल मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने शनिवार को राजधानी जयपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास पर केंद्रीय जल...