13 C
London
Saturday, June 6, 2026
Homeभोपालसोमनाथ मंदिर का निमंत्रण ठुकरा दिया था, सीएम मोहन यादव ने पंडित...

सोमनाथ मंदिर का निमंत्रण ठुकरा दिया था, सीएम मोहन यादव ने पंडित जवाहर लाल नेहरू पर की टिप्पणी, सुनाया 1951 का किस्सा

Published on

भोपालः

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बीजेपी का आई एम बीजेपी फ्यूचर फोर्स बूट कैंप आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम को संबोधित करने के दौरान सीएम ने पूर्व पीएम जवाहरलाल नेहरू पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने नेहरू पर हिंदुओं की भावनाओं और आस्था का सम्मान न करने का आरोप लगाया।

दरअसल, सीएम मोहन यादव ने 1951 में सोमनाथ मंदिर के उद्घाटन का जिक्र करते हुए पूर्व पीएम जवाहर लाल नेहरू पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नेहरू ने अपने ही कैबिनेट और पार्टी के साथी सरदार वल्लभभाई पटेल के निमंत्रण को ठुकरा दिया था। यह निमंत्रण सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण होने के बाद उद्घाटन के लिए दिया गया था। सीएम ने बताया कि यह मंदिर पूरी तरह से जनता के पैसे से बना था।

हिंदू आस्था का किया अपमान
सीएम यादव ने कहा कि नेहरू ने दूसरे धर्मों के लोगों को नाराज न करने की बात कहकर उद्घाटन करने से मना कर दिया था। सीएम मोहन ने इसे हिंदुओं की आस्था का अपमान बताया।

1000 साल गुलामी के बाद मिला था पीएम
सीएम मोहन यादव ने अपने संबोधन में भारत की आजादी के महत्व पर बात की। उन्होंने कहा कि 1000 साल की गुलामी के बाद देश को अपना प्रधानमंत्री मिला था। लेकिन दुखद बात यह थी कि पीएम ने देश के बहुसंख्यक लोगों की भावनाओं और आस्था का सम्मान नहीं किया। उन्होंने ‘वोट की राजनीति के लिए ऐसा किया। वहीं, भारत के पहले राष्ट्रपति रहे राजेंद्र प्रसाद ने खुशी-खुशी निमंत्रण स्वीकार किया और गर्व के साथ सोमनाथ मंदिर का उद्घाटन किया।

राम मंदिर उद्घाटन पर की पीएम की तारीफ
सीएम यादव ने पूर्व के पीएम नेहरू के काम के विपरीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने न केवल अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन में भाग लिया। बल्कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भी सक्रिय रूप से हिस्सा लिया।

सीएम ने कांग्रेस पर साधा निशाना
गांधी परिवार पर कटाक्ष करते हुए सीएम यादव ने पूछा कि वे अयोध्या में भगवान राम के दर्शन करने क्यों नहीं गए? क्या भगवान ने उनके साथ कुछ गलत किया है? सीएम ने ‘एक परिवार’ के डर और आशंका पर सवाल उठाया। उन्होंने पूछा, ‘वे क्यों डरे हुए हैं? उन्हें उस देश में किस बात का डर है जहां बहुमत की गहरी आस्था है?’

लोकतंत्र के लिए किए बलिदानों को किया याद
सीएम यादव ने कहा कि हमें लोकतंत्र के महत्व और इसे सुरक्षित करने के लिए किए गए बलिदानों को समझना चाहिए। हम अपनी सनातन संस्कृति को नहीं भूल सकते। इस दौरान उन्होंने पंडित मदन मोहन मालवीय, जिन्होंने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय की स्थापना की। साथ ही बाल गंगाधर तिलक, जिन्होंने भगवान गणेश उत्सव शुरू किया। जैसे लोगों के योगदान को सांस्कृतिक संरक्षण के उदाहरण के रूप में बताया।

सीएम यादव ने ऐलान किया कि यह हमारी दृढ़ इच्छाशक्ति और अपने लोगों में अटूट विश्वास है जो मध्य प्रदेश को 250 लाख करोड़ रुपये के सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) और 22 लाख रुपये से अधिक की प्रति व्यक्ति आय के महत्वाकांक्षी लक्ष्य को प्राप्त करने की ओर ले जा रहा है।

Latest articles

भेल क्षेत्र में प्रशासन का बड़ा एक्शन; 40 करोड़ की सरकारी जमीन अतिक्रमण से मुक्त, 70 दुकानें और 42 झुग्गियां हटाईं

​भोपाल। भेल क्षेत्र के रायसेन रोड इंद्रपुरी से निजामुद्दीन रोड के चौड़ीकरण के मार्ग...

भाजपा प्रत्याशी तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल ने दाखिल किया नामांकन, सीएम यादव रहे साथ

भोपाल। मध्यप्रदेश से राज्यसभा के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी तरुण चुघ और...

कॉकरोच पार्टी का दिल्ली में प्रदर्शन, अभिजीत बोले- हिंदू-मुसलमान की राजनीति करने से नौकरी नहीं मिलती

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन में...

More like this

भेल क्षेत्र में प्रशासन का बड़ा एक्शन; 40 करोड़ की सरकारी जमीन अतिक्रमण से मुक्त, 70 दुकानें और 42 झुग्गियां हटाईं

​भोपाल। भेल क्षेत्र के रायसेन रोड इंद्रपुरी से निजामुद्दीन रोड के चौड़ीकरण के मार्ग...

भाजपा प्रत्याशी तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल ने दाखिल किया नामांकन, सीएम यादव रहे साथ

भोपाल। मध्यप्रदेश से राज्यसभा के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी तरुण चुघ और...