28 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeभोपालदक्षिण भारतीय समाज ने केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन को सौंपा ज्ञापन

दक्षिण भारतीय समाज ने केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन को सौंपा ज्ञापन

Published on

​रानी कमलापति स्टेशन पर दक्षिण भारत जाने वाली 4 प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की मांग

​भोपाल। दक्षिण भारतीय समाज के एक प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन से मुलाकात कर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन के माध्यम से भोपाल के वर्ल्ड क्लास रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर दक्षिण भारत को जोड़ने वाली चार प्रमुख ट्रेनों के ठहराव (स्टापेज) की मांग की गई है।

​प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया कि इन महत्वपूर्ण ट्रेनों का ठहराव रानी कमलापति स्टेशन पर न होने से यात्रियों, विशेषकर दक्षिण भारतीय समाज के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। यदि इन ट्रेनों का ठहराव यहां शुरू होता है, तो बड़ी संख्या में यात्रियों को आवागमन में बेहद सुगमता और सुविधा होगी।
​केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन ने प्रतिनिधिमंडल की इस मांग को बेहद ध्यानपूर्वक सुना और इस विषय पर सकारात्मक रुख दिखाते हुए जल्द ही उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

​इन ट्रेनों के स्टापेज की उठी मांग

​प्रतिनिधिमंडल द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में मुख्य रूप से निम्नलिखित ट्रेनों को रानी कमलापति स्टेशन पर रोकने की मांग की गई है:
​ट्रेन नंबर 12651 / 12652: संपर्क क्रांति एक्सप्रेस
​ट्रेन नंबर 12641 / 12642: तिरुक्कुरल सुपरफास्ट एक्सप्रेस
​ट्रेन नंबर 12625 / 12626: केरल सुपरफास्ट एक्सप्रेस
​ट्रेन नंबर 16787 / 16788: नवयुग एक्सप्रेस
​केंद्रीय मंत्री से मुलाकात करने वाले इस प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से एम. प्रमोद, वी.के. संजय, मुथुवेल सर और एम. रवि सहित समाज के अन्य वरिष्ठ जन शामिल थे।

Latest articles

लखनऊ के कोचिंग सेंटर में आग लगने से 15 की मौत, इनमें ज्यादातर स्टूडेंट्स, CM योगी मौके पर पहुंचे?

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर...

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार सुस्त, लू-गर्मी और आंधी-बारिश का मिला-जुला असर

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार लंबा होता जा रहा है। मौसम विभाग...

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

More like this

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार सुस्त, लू-गर्मी और आंधी-बारिश का मिला-जुला असर

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार लंबा होता जा रहा है। मौसम विभाग...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...