9.1 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeभोपाल'हम जैसा कहेंगे, वैसा मीडिया में बोलना'... भाई के वीडियो आने के...

‘हम जैसा कहेंगे, वैसा मीडिया में बोलना’… भाई के वीडियो आने के बाद कल्लू अहिरवार से धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा

Published on

छतरपुर

भाई पर लगे आरोपों को पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री हंसकर टाल दे रहे हैं। साथ ही कह रहे हैं कि सत्य को सामने आने दो। इस बीच भीम आर्मी ने उनके गांव गढ़ा में प्रदर्शन किया है। भीम आर्मी के साथ पीड़ित परिवार भी रहा है। दुल्हन के पिता कल्लू अहिरवार ने प्रदर्शन के दौरान पहली बार चुप्पी तोड़ी है। उसने पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर बड़ा आरोप लगाया है। कल्लू अहिरवार ने कहा कि हम घटना के बाद बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर से मिले थे। उन्होंने हमें कहा था कि हम जैसा कह रहे हैं, वैसा ही मीडिया से कहना। इसके बाद हम डर गए थे।

पीड़ित कल्लू अहिरवार ने मीडिया से बात करते हुए धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग पर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि 11 फरवरी को हमारी बेटी सीता की शादी थी। लवकुशनगर थाना क्षेत्र से बारात मेरे गांव गढ़ा आई हुई थी। कुछ बाराती खाना खा रहे थे तो कुछ डांस कर रहे थे। तभी धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का छोटा भाई शालिगराम गर्ग वहां आ पहुंचे। उनके हाथ में पिस्टल और मुंह में सिगरेट थी। कल्लू अहिरवार ने आरोप लगाया कि वह भयंकर नशा किए हुए थे।

कुर्सियां तोड़ दी और मारपीट की
कल्लू अहिरवार ने बताया कि बेटी की शादी में सब कुछ ठीक चल रहा था। वह अचानक गाली देने और मारपीट करने की आवाज सुनाई देने लगी। जाकर देखा तो पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई शालिग्राम गर्ग थे। वह इतने नशे में थे कि लोगों से बेवजह मारपीट कर रहे थे। कुर्सियां तोड़ी, रोकने का प्रयास किया तो मुझे भी गालियां दी और कई फायर भी किए। हमलोग हाथ जोड़ते रहे कि महाराज ऐसा मत करिए लेकिन वो नहीं माने।

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने पीड़ितों को बुलाया धाम
वहीं, कल्लू अहिरवार का कहना है कि घटना के बाद धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने हमें धाम बुलाया। वहां पहले से कुछ लोग मौजूद थे। उन्होंने कहा कि छोटा भाई है, गलती हो गई। आपलोग मीडिया वालों को बयान दे दो कि वह पिस्टल नहीं टॉर्च है। कल्लू का कहना है कि वह डर गया था, उसे धमकाया गया था। उसी समय एक वीडियो बनाकर कर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया था। उन्होंने कहा कि अब हम न्याय चाहते हैं ताकि आगे से किसी के साथ ऐसी घटना न हो।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this