16.3 C
London
Monday, April 6, 2026
Homeभोपाल100 फीट नीचे अटकी है 'सृष्टि' की जान, सेना ने संभाली कमान,...

100 फीट नीचे अटकी है ‘सृष्टि’ की जान, सेना ने संभाली कमान, नहीं रुक रहे मां के आंसू

Published on

सीहोर

सृष्टि को बोरवेल में गिर 36 घंटे से अधिक का वक्त बीत गया है। 300 फीट गहरे बोरवेल में वह 100-150 फीट की गहराई पर फंसी है। अभी भी मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। सेना और एनडीआरएफ की टीम ने मौके पर कमाल संभाल रखी है। रेस्क्यू में जुटी टीम को अभी कामयाबी नहीं मिली है। एक समय में सृष्टि ने सेना की रस्सी को पकड़ ली थी। इसके बाद उसे ऊपर खींचा जा रहा था। थोड़ी ऊंचाई पर आने के बाद हाथ से रस्सी छूट गई और सृष्टि फिर से अंदर गिर गई है। बताया जा रहा है कि वह 100-150 फीट की गहराई में फंसी है। अभी उसे निकालने में और वक्त लग सकता है। वहीं, उसकी मां का रो-रोकर बुरा हाल है।

सीएम शिवराज सिंह चौहान खुद पूरे ऑपरेशन पर नजर बनाए हुए हैं। वहीं, भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा भी मौके पर पहुंची हैं। वहां सृष्टि के माता-पिता से उन्होंने मुलाकात की है। सांसद ने उन्हें पहुंचकर फ्रूट जूस पिलाया है। मां की आंखों में आंसुओं का सैलाब है। वह लगातार रेस्क्यू स्थल पर बैठकर रो रही हैं।

दरअसल, मंगलवार की दोपहर मुंगावली गांव के एक खेत में स्थित 300 फुट गहरे बोरवेल में बच्ची गिर गई थी। वह मंगलवार दोपहर करीब एक बजे सृष्टि नाम की बच्ची बोरवेल में गिर गई थी और तभी से उसे बचाने के प्रयास चल रहे हैं। शुरुआत में वह बोरवेल में करीब 40 फीट की गहराई में फंसी थी लेकिन उसके बचाव अभियान में लगी मशीनों के कंपन के कारण, वह लगभग 100 फीट और नीचे खिसक गई, जिससे कार्य और कठिन हो गया है।

सीएम ने कहा है कि हमने बचाव अभियान के लिए सेना की एक टीम को बुलाया है, जबकि एनडीआरएफ और एसडीईआरएफ की टीमें पहले से ही बच्ची को बचाने के लिए काम कर रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्ची को सुरक्षित बाहर निकालने के प्रयास जारी हैं।

इस बीच, जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि बोरवेल में एक पाइप के जरिये लड़की को ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा रही है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि फिलहाल करीब 12 जेसीबी और पोकलेन मशीनें बचाव अभियान में लगी हुई हैं। सेना की एक टीम भी मौके पर पहुंच गई है और बचाव अभियान में शामिल हो गई है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री चौहान और अधिकारियों की एक टीम बचाव अभियान की निगरानी के लिए जिला अधिकारियों के संपर्क में है। राज्य के गृह मंत्री और सरकार के प्रवक्ता नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कठोर चट्टानों की मौजूदगी बचाव अभियान में बाधा उत्पन्न कर रही है।

Latest articles

Hair Regroth Tips: सफेद बालों को करना चाहते हैं नेचुरली काला तो अपनाएं ये उपाय

Hair Regroth Tips: आजकल खराब खान-पान की आदतें और जीवनशैली में बदलाव के कारण...

अवधपुरी में अवैध शराब दुकान के विरोध में प्रदर्शन, रहवासियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

भोपाल। अवधपुरी इलाके में अवैध शराब दुकान को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।...

अयोध्या बायपास पर 10 लेन सड़क निर्माण के दौरान फूटी पानी की पाइप लाइन, सप्लाई प्रभावित

भोपाल। शहर में अयोध्या बायपास पर चल रहे 10 लेन सड़क निर्माण कार्य के...

उत्पादन लक्ष्य पूर्ति पर भेल के कार्यपालक निदेशक को दी बधाई

भेल। भेल भोपाल के कार्यपालक निदेशक से सौजन्य मुलाकात कर फायनेंशियल वर्ष 2025-2026 के...

More like this

अवधपुरी में अवैध शराब दुकान के विरोध में प्रदर्शन, रहवासियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

भोपाल। अवधपुरी इलाके में अवैध शराब दुकान को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।...

अयोध्या बायपास पर 10 लेन सड़क निर्माण के दौरान फूटी पानी की पाइप लाइन, सप्लाई प्रभावित

भोपाल। शहर में अयोध्या बायपास पर चल रहे 10 लेन सड़क निर्माण कार्य के...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की

विधानसभा में हुआ पुष्पांजलि कार्यक्रम भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व...