8.9 C
London
Sunday, March 29, 2026
HomeभोपालMP में शराब नीति को लेकर सुझाव की जरूरत, उमा भारती ने...

MP में शराब नीति को लेकर सुझाव की जरूरत, उमा भारती ने सीएम शिवराज को लिखा पत्र

Published on

भोपाल,

मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने एक बार फिर शराब नीति को लेकर सीएम शिवराज को पत्र लिखा है. उमा भारती ने शराब नीति को लेकर सीएम शिवराज को कई सुझाव दिए हैं. उमा भारती ने अपने पत्र में लिखा कि खुले में शराब पीने की व्यवस्था तुरंत बंद होनी चाहिए, क्योंकि इस वजह से लोग शराब पीकर वाहन चलाते हैं जो कि यातायात नियमों का उल्लंघन है और खुले में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा होता है, महिलाओं में डर पैदा होता है और सज्जन लोग परेशानी में पड़ते हैं.

साथ ही उमा भारती का सुझाव है कि सभी तरह के शिक्षण संस्थानों से शराब की दुकानों की न्यूनतम दूरी एक किलोमीटर की रेडियस की होनी चाहिए. इसके अलावा सुझाव यह भी है कि शराब के ठेके सभी धर्मों के धार्मिक स्थानों से करीब आधा किलो मीटर की दूरी पर होने चाहिए.

‘इन जगहों के पास न हों शराब की दुकानें’
इसके अलावा यह भी सुझाव दिया गया है कि मजदूरों की बस्ती, अस्पताल, अदालतों, बस स्टैंड से शराब की दुकान की दूरी करीब आधा किलोमीटर के रेडियस की होनी चाहिए. साथ ही उमा भारती ने यह भी लिखा है कि जिस प्रकार से सिनेमा हॉल में एवं अन्य जगहों पर शराब एवं सिगरेट के दोष बताए जाते हैं एवं लोगों को इससे दूर रहने को कहा जाता है. ऐसे बड़े-बड़े होर्डिंग हर जगह शराब की दुकान के बाहर हों एवं शराब की बोतल पर शराब की बुराइयां लिखी हुई हों.

‘थानेदारों को मिलने चाहिए पूरे अधिकार’
बता दें कि उमा भारती ने यह भी सुझाव दिया है कि जहां भी शराब की दुकान हो उन स्थानों के पुलिस स्टेशन को यह सख्त निर्देश होना चाहिए कि दुकान में या दुकान के बाहर कोई भी व्यक्ति बैठकर शराब नहीं पी सकता, यदि ऐसा करते हुए कोई मिले तो उस व्यक्ति पर थानेदार को सख्त कार्यवाही करने के पूरे अधिकार होने चाहिए.

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this