8.2 C
London
Thursday, April 23, 2026
HomeभोपालMP कांग्रेस की जनआक्रोश यात्रा में बोले सुरजेवाला- प्रदेशभर में दुष्कर्म, CM...

MP कांग्रेस की जनआक्रोश यात्रा में बोले सुरजेवाला- प्रदेशभर में दुष्कर्म, CM और VD को नींद कैसे आती है?

Published on

देवास,

देवास जिले की सोनकच्छ विधानसभा में कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा निकाली गई. यात्रा देवास-भोपाल हाइवे पर भौरांसा फाटे से शुरू हुई. इसमें मप्र कांग्रेस प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला, पूर्व केंद्रीय मंत्री और यात्रा प्रभारी कांतिलाल भूरिया, AICC प्रभारी संजय दत्त, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, पूर्व मंत्री दीपक जोशी, युवक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर विक्रांत भूरिया, विधायक विजयलक्ष्मी साधौ, कुणाल चौधरी, मनोज चावला, मनोज राजानी मुख्य रूप से शामिल हुए.

सोनकच्छ नगर के मुख्य मार्ग पर रोड शो करते हुए कृषि उपज मंडी में सभा के रूप में यात्रा परिवर्तित हुई. सभा में सुरजेवाला ने भाजपा सरकार पर तीखे हमले किए. उन्होंने कहा कि शिवराज सिंह चौहान, नरेंद्र मोदी, वीडी शर्मा को नींद कैसे आती है. इस प्रदेश में 18 साल के भाजपा शासन काल में 18000 मां और बेटियों से बलात्कार होता रहा. मंदसौर में 3 साल 4 महीने की बेटी के साथ बलात्कार हुआ. इधर शिवराज सिंह चौहान और नरेंद्र मोदी उत्सव मना रहे हैं.

सुरजेवाला ने कहा कि उज्जैन में 12 साल की बेटी के साथ बलात्कार होता है. 8 घंटे तक अर्धनग्न अवस्था में खून से सनी घूमती है. शिवराज सिंह सरकार को उत्सव मनाने से फुरसत नहीं मिली. एक बाबा ने उसका हाल-चाल पूछ और उसे अस्पताल में एडमिट करवाया. शिवराज ने तो झूठ बोला, पाप किया, पर्दा डालने की कोशिश की. वह सतना के दलित परिवार की निकली. कमलनाथ को लगा कि कुशलशेम पूछने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि शिवराज सिंह चौहान 1 किलोमीटर दूर आते हैं, लेकिन अस्पताल जाकर नहीं मिलते हैं. बेटी के सिर पर हाथ नहीं रखते हैं. यह कंस मामा है.

मप्र कांग्रेस प्रभारी ने आगे कहा कि जो सरकार आपके खेत खलिहान छीन लें. उस सरकार को फौरन भगा देना चाहिए. जो आपका मुआवजा खा जाए, प्याज पर 40% टैक्स लगा दे, ऐसी सरकार को गद्दी पर बैठने का अधिकार नहीं है. पहली बार 75 साल में खेती पर टैक्स किसी निर्दयी सरकार ने नहीं लगाया तो भाजपा है. 75 साल में किसी की हिम्मत नहीं हुई. हुकूमत बदली सरकारें बदली मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री आए और गए लेकिन किसी ने खेत और खलिहान पर टैक्स लगाने की जुर्रत नहीं की.

पूर्व मंत्री,कांग्रेस के कद्दावर नेता और सोनकच्छ विधायक सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि जन आशीर्वाद यात्रा सोनकच्छ आई थी, 40-50 लोग थे. उन्होंने आशीर्वाद दिया. इस आक्रोश यात्रा में हजारों हजार किसान बैठे हैं. उसका पढ़ा-लिखा बेटा है. माता-बहनें बैठी हैं. यात्रा में उपस्थिति दर्ज करा रही हैं. आपकी उपस्थिति कमलनाथ को जाकर विश्वास दिलाऊंगा कि सोनकच्छ की धरती पर यात्रा का समापन नहीं हुआ है. यहां से एक चिंगारी फिर उठेगी और शिवराज की लंका को तबाह कर देगी. चोरों औश्र लोकतंत्र के हत्यारे ने छल कपट से हमारी सरकार लूट ली. लेकिन मध्य प्रदेश की जनता ने ठान लिया है कि अबकी बार इतनी बंपर सीट देकर कांग्रेस की सरकार बनाएंगे कि तुम खरीद फरोख्त भी नहीं कर सकोगे.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

वृद्धों के अनुभवों का लाभ लेकर राष्ट्र निर्माण में जुटें युवा: डॉ. अभिजीत देशमुख

भोपाल। राजधानी के जवाहर चौक स्थित डॉ. अभिजीत देशमुख के सभागार में 'अभिव्यक्ति विचार...

भोपाल मेट्रो: मिशन मोड में होगा काम, बरखेड़ी की आरा मशीनें होंगी शिफ्ट

भोपाल। राजधानी में मेट्रो रेल प्रोजेक्ट की बाधाओं को दूर करने और निर्माण कार्य...

कुंभ वायरल गर्ल मामला: पति का दावा- ‘पत्नी प्रेग्नेंट है, पुलिस के सामने नहीं हो सकती पेश’

कोच्चि/भोपाल। प्रयागराज महाकुंभ से सुर्खियों में आई 'वायरल गर्ल' का मामला एक बार फिर...