21.5 C
London
Sunday, June 14, 2026
Homeभोपालघर से थाली में खाना और शराब लेकर बीच सड़क में बैठ...

घर से थाली में खाना और शराब लेकर बीच सड़क में बैठ टीचर ने छलकाए जाम, हरकत हुई वायरल तो DPC ने लिया एक्शन

Published on

सतना

मध्य प्रदेश के सतना से एक वीडियो वायरल हुआ है। यहां एक टीचर सड़क के बीच चौराहे में दिनदहाड़े शराब पीता नजर आ रहा है। इतना ही नहीं टीचर घर से खाने की थाली में भोजन लेकर सड़क में बैठकर सार्वजनिक जगह पर पैग लगा रहा है। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद डीपीसी ने शराबी शिक्षक के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं।

दरअसल, जिले के भरजुना संकुल के करसरा प्राथमिक शाला के शिक्षक मूलचंद कोल का विडियो जमकर वायरल हो रहा है। वह बीच चौराहे में बैठ कर शराब खोरी कर रहा है। लोगों की माने तो शिक्षक मूलचन्द्र कोल अक्सर स्कूल से गायब रहता है। इतना ही नहीं वह अक्सर ही शराब के नशे में चूर रहते हैं।

थाली में खाना लेकर सड़क पर आए
मिली जानकारी अनुसार शिक्षक मूलचंद कोल सतना के नई वस्ती इलाके के भल्ला डेरी फॉर्म चौराहे के पास घर से खाने की थाली में भोजन लेकर सड़क पर आ गए हैं। फिर सार्वजनिक जगह पर सड़क में बैठकर शराब पीने लगे। जिसका वही पर मौजूद लोगों ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया में वायरल कर दिया।

एक हाथ बीड़ी दूसरे में शराब से बना पैग
वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता हैं की टीचर शराब के पैग के साथ बीच-बीच में बीड़ी का कश लेते भी नजर आ रहे हैं। वहीं, नशे का साजोसामान लिए बैठे रहे सड़क पर शिक्षक की करतूत देख लोगों का मजमा जमा हो गया। कुछ लोगों ने वीडियो बनाते हुए सवाल जवाब किया तो शिक्षक अजीबो गरीब बयान देते भी नजर आए।

जांच के बाद करेंगे कार्रवाई-डीपीसी
डीपीसी विष्णु त्रिपाठी के संज्ञान में यह मामला आया है। मैं इसकी तत्काल जांच करवाता हूं। बीआरसीसी से कहकर आज ही जांच की रिपोर्ट लेता हूं। अगर ऐसी स्थिति है तो तत्काल प्रस्ताव से कार्रवाई के लिए डीईओ को भेजा जाएगा।

Latest articles

MSME इकाइयों को ₹360 करोड़ की मदद; CM यादव ने कहा – औद्योगिक विकास में मध्य प्रदेश सबसे आगे

भोपाल। राज्य में उद्योग, निवेश और रोज़गार को बढ़ावा देने के मकसद से आयोजित...

जशपुर पहली बार मिलेगा रेल नेटवर्क से जुड़ाव, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना अधिसूचित

जशपुर। जशपुर जिले के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। भारत...

मुख्यमंत्री जन आवास योजना के 110 लाभार्थियों को मिली घर की चाबी

जयपुर। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत आयोजित “गृह गौरव : खुशियों की चाबी”...

More like this

MSME इकाइयों को ₹360 करोड़ की मदद; CM यादव ने कहा – औद्योगिक विकास में मध्य प्रदेश सबसे आगे

भोपाल। राज्य में उद्योग, निवेश और रोज़गार को बढ़ावा देने के मकसद से आयोजित...

सुभाष नगर मेट्रो स्टेशन तक पहुंच होगी आसान, रेलवे ट्रैक पर बनेगा 40 मीटर लंबा एफओबी

भोपाल। भोपाल मेट्रो के प्रायोरिटी कॉरिडोर में बने सुभाष नगर मेट्रो स्टेशन को रेलवे...

तीसरी संतान पर सब-रजिस्ट्रार बर्खास्त, सीएम की घोषणा के 48 घंटे बाद हुई कार्रवाई

भोपाल। मध्यप्रदेश में दो से अधिक संतान संबंधी नियम के तहत पहली बार किसी...