10.9 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeभोपालबेटे ने माता-पिता को लोहे की रॉड से पीटकर मार डाला, रात...

बेटे ने माता-पिता को लोहे की रॉड से पीटकर मार डाला, रात में घर पर चीख-पुकार सुनने वाला भी नहीं था कोई

Published on

मुरैना ,

मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में कलियुगी बेटे ने बुजुर्ग माता-पिता की लोहे की रॉड से पीट-पीट कर निर्ममता से हत्या कर दी. हत्या के बाद आरोपी फरार बताया जा रहा है. पुलिस केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है. माता बसैया पुलिस थाना इलाके के कुतवार गांव का यह मामला है.

थाना प्रभारी जयपाल सिंह ने बताया कि 35 साल के बेटे हरेंद्र शर्मा ने अपने पिता ओमप्रकाश शर्मा (70) और मां उर्मिला (65) पर रात में सोते समय लोहे की रॉड से हमला कर दिया. स्थानीय लोगों के मुताबिक हरेंद्र मानसिक रूप से परेशान है और वह पैसों को लेकर हर दिन अपने माता-पिता से आए दिन झगड़ा करता रहता था.

गांव के लोगों की मानें तो आरोपी के अन्य भाई अलग दूसरे घरों में रहते हैं. रात जब आरोपी बेटा अपने माता-पिता को लोहे की रॉड से मार रहा था तब बुजुर्ग दंपती की चीख-पुकार सुनने वाला घर पर कोई नहीं था. खून से लथपथ माता पिता को मृत समझकर आरोपी मौके से भाग निकला.

हमले में घायल पिता ने तो मौके पर ही दम तोड़ दिया था, लेकिन मां की सांसें पुलिस के आने के बाद टूट गईं. मरने से पहले ही मां ने हत्यारे बेटे के बारे में पुलिस को बताया था. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अपने माता-पिता की हत्या करने के बाद आरोपी मौके से भाग गया और उसकी तलाश की जा रही है.

पड़ोसी जिले में बेटे ने कर दी थी मां की हत्या
बीते दिनों पहले ही मुरैना के पड़ोसी जिले श्योपुर में भी इसी तरह का केस सामने आया था. गोद लिए बेटे ने अपनी बुजुर्ग मां को रुपए के विवाद में पहले सीढ़ियों से धक्का देकर गिरा दिया. फिर जमीन पर सिर पटक-पटक कर मौत के घाट उतार दिया. अपराध छिपाने के लिए लाश को बाथरूम में चुन दिया. इतना ही नहीं, आरोपी बेटे ने अपनी मां की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करा दी. बाद में परिजनों को शक हुआ तो पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस ने बेटे को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की तो आरोपी ने अपना जुर्म कुबूल लिया.

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य : राज्यमंत्री कृष्णा गौर

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने मंगलवार को...