18 C
London
Wednesday, June 10, 2026
Homeभोपालबीजेपी विधायक के सरकारी आवास में चोरी, विधानसभा से जुड़े दस्तावेजों वाला...

बीजेपी विधायक के सरकारी आवास में चोरी, विधानसभा से जुड़े दस्तावेजों वाला लैपटॉप ले गए बदमाश

Published on

भोपाल। राजधानी भोपाल के अरेरा हिल्स थाना क्षेत्र स्थित विधायक विश्राम गृह में चोरी की सनसनीखेज घटना सामने आई है। मऊगंज से भाजपा विधायक प्रदीप पटेल के सरकारी आवास में अज्ञात चोरों ने उनके निजी सहायक (पीए) का लैपटॉप, नकदी, एटीएम कार्ड, पेन ड्राइव, घड़ी और विधानसभा से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज चोरी कर लिए। घटना 7 जून की बताई जा रही है, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार विधायक के पीए डॉ. रामानंद पटेल मऊगंज से भोपाल आए थे और विधायक विश्राम गृह के खंड-3 स्थित कमरा नंबर-74 में ठहरे हुए थे। उन्होंने पुलिस को बताया कि सुबह करीब 10:30 बजे वह कमरे को बाहर से बंद कर पानी लेने गए थे। इसके बाद वह अपने एक साथी के कमरा नंबर-39 में बैठकर बातचीत करने लगे। करीब दो घंटे बाद जब वह वापस लौटे तो कमरे से उनका लैपटॉप गायब था और अलमारी का ताला टूटा हुआ मिला। अलमारी में रखे बैग से पेन ड्राइव, दो एटीएम कार्ड, नकदी, टाइटन/टाइमेक्स की घड़ी और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज भी चोरी हो चुके थे। चोरी हुए लैपटॉप में विधानसभा से संबंधित महत्वपूर्ण डेटा होने की जानकारी भी सामने आई है।

घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं तथा डॉग स्क्वॉड की मदद भी ली गई है। पुलिस ने कुछ लोगों के फिंगरप्रिंट लेकर जांच के लिए भेजे हैं और आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में पुलिस को किसी बाहरी व्यक्ति के विश्राम गृह में प्रवेश कर चोरी करने की संभावना कम लग रही है, जिसके चलते अंदरूनी संलिप्तता की आशंका भी जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

Latest articles

राजधानी भोपाल के भेल क्षेत्र में पहुंचे भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार…

भोपाल। थाना पिपलानी क्षेत्र अंतर्गत आने वाले राजीव नगर में भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय...

छत्तीसगढ़ में शुरू हुई सीएम हेल्पलाइन 1076, अब एक कॉल पर सुनी जाएगी जनता की हर समस्या

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सुशासन और जनसुनवाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा...

राजस्थान में भी पहुंचेगा आरआरटीएस, बहरोड़ तक कॉरिडोर निर्माण को मिली गति : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों से दिल्ली-गुरुग्राम-रेवाड़ी-एसएनबी-बहरोड़ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) कॉरिडोर...

More like this

राजधानी भोपाल के भेल क्षेत्र में पहुंचे भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार…

भोपाल। थाना पिपलानी क्षेत्र अंतर्गत आने वाले राजीव नगर में भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय...

छठे बड़े मंगल पर दादाजी धाम मंदिर में बाल स्वरूप हनुमान जी का दिव्य एवं अलौकिक श्रृंगार

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत एवं दर्शनीय तीर्थस्थल दादाजी धाम मंदिर में...