16.4 C
London
Sunday, May 31, 2026
Homeभोपालमंत्री विश्वास सारंग के सरकारी बंगले में चोरी, ट्रॉफियां और मोमेंटो ले...

मंत्री विश्वास सारंग के सरकारी बंगले में चोरी, ट्रॉफियां और मोमेंटो ले गए चोर

Published on

भोपाल। विश्वास कैलाश सारंग के सरकारी बंगले में चोरी की वारदात सामने आई है। अज्ञात चोर बंगले परिसर में बने स्टोर रूम का ताला तोड़कर वहां रखी ट्रॉफियां, मोमेंटो और शील्ड चोरी कर ले गए। घटना 2 और 3 अप्रैल की दरमियानी रात की बताई जा रही है, जबकि इसका खुलासा 6 अप्रैल की सुबह हुआ। टीटी नगर थाना पुलिस के अनुसार 3 अप्रैल की सुबह बंगले के स्टोर रूम का ताला टूटा हुआ मिला। सुरक्षा गार्ड ने जब अंदर देखा तो वहां रखा सामान गायब था। चोरी मंत्री के बंगले के साइड में बने स्टोर रूम में हुई है। थाना प्रभारी गौरव दोहरे ने बताया कि चोरी हुई ट्रॉफियां, मोमेंटो और शील्ड मंत्री सारंग को विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मान स्वरूप मिली थीं।

फिलहाल चोरी गए सामान की कीमत का आकलन किया जा रहा है। जांच में यह भी सामने आया है कि जिस स्टोर रूम में चोरी हुई, वहां सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं, जिससे आरोपियों की पहचान करने में पुलिस को कठिनाई हो रही है। पुलिस आसपास की सड़कों और मकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

Latest articles

कर्नाटक की सियासत में बड़ा बदलाव: डीके शिवकुमार होंगे राज्य के 24वें मुख्यमंत्री, 3 जून को लेंगे शपथ

बेंगलुरु/भोपाल। कर्नाटक की राजनीति में शनिवार को एक नए युग की शुरुआत हो गई...

श्री गुरु अर्जुन देव जी का बलिदान सत्य, सेवा और मानवता की रक्षा का अमर संदेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सिखों के पांचवें गुरु, श्री गुरु अर्जुन...

भ्रष्टाचार और लापरवाही पर सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा प्रहार: जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अधिकारियों को दी सख्त हिदायत

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश में सुशासन की स्थापना और आमजन...

More like this

कक्षा 5वीं और 8वीं की पुनः परीक्षा का रिवाइज्ड टाइम टेबल जारी: अब 16 से 23 जून के बीच होंगी परीक्षाएं

भोपाल। स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत राज्य शिक्षा केंद्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 के...

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: डेढ़ लाख से अधिक शिक्षकों को पास करनी होगी TET, समय-सीमा बढ़ाकर 2028 की गई

भोपाल। सुप्रीम कोर्ट ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को लेकर महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए...