6.8 C
London
Saturday, March 7, 2026
Homeभोपाल'झूठे प्यार में फंसाते, रेस्टारेंट ले जाते और कांड कर देते', भोपाल...

‘झूठे प्यार में फंसाते, रेस्टारेंट ले जाते और कांड कर देते’, भोपाल रेप कांड में पांचवीं पीड़िता का चौंकने वाला खुलासा

Published on

भोपाल

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में सामने आए अब तक के सबसे बड़े ‘लव जिहाद’ मामले में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। एक-एक करके हिम्मत करके लव जिहाद की पीड़िताएं सामने आ रही हैं। अब तक पांच युवतियां सामने आ चुकी हैं। उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। यह सभी युवतियां भोपाल के निजी प्राइवेट कॉलेज की हैं।

भोपाल में हुए इस सनसनीखेज मामले में अब एक और छात्रा सामने आई है। उसने आरोपियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। भोपाल के बागसेवनिया थाने में यह पीड़िता अपने परिजनों के साथ थाने पहुंची। पुलिस सूत्रों का कहना है कि निजी कॉलेज में सक्रिय इस लव जिहाद गिरोह के संपर्क में कई पीड़िताएं हो सकती हैं। कहा ये भी जा रहा आरोपियों के डर की वजह कई पीड़ित युवतियां सामने नहीं आ रही हैं।

घर में ले जाकर की दरिंदगी
पुलिस के अनुसार पांचवीं पीड़िता ने आरोपी इरफान और अली के खिलाफ धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज करवाया है। आरोपी ने इस युवती को अशोक गार्डन स्थित अपने घर में ले गया और गैंगरेप को अंजाम दिया। इसके बाद वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया गया।

पुलिस की जानकारी में यह बात भी सामने आई है कि यहां पर क्लब 90 नाम का रेस्टोरेंट है, जहां पर आरोपी लड़कियों को लेकर पहुंचते थे। पुलिस ने इसे सील कर दिया है। यह रेस्टोरेंट निजी कॉलेज से सिर्फ 100 मीटर की दूरी पर है। इस रेस्टोरेंट में लड़कियों के साथ बलात्कार करने की बात भी सामने आई है। आरोपी शुरुआत में जब लड़कियों को प्यार के जाल में फंसाते थे, तो इसी रेस्टोरेंट में लेकर आते थे।

Latest articles

शाहबाज़ डिवीजन द्वारा “शौर्य रन का आयोजन

सागर भारतीय सेना के तत्वावधान में शाहबाज़ डिवीजन द्वारा "शौर्य रन 2026" थीम के...

एचईसी रांची के सीवीओ का अतिरिक्त प्रभार बीएचईएल के शिव पाल सिंह को

नई दिल्ली। भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय ने हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (HEC), रांची...

काठूवास पहुंचकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की माताजी के निधन पर जताया शोक

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार को अलवर जिले के काठूवास गांव पहुंचे, जहां उन्होंने नेता...

निशातपुरा में चाकू घोंपकर युवक की निर्मम हत्या

भोपाल निशातपुरा थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू घोंपकर निर्मम हत्या कर दी गई।...

More like this

काठूवास पहुंचकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की माताजी के निधन पर जताया शोक

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार को अलवर जिले के काठूवास गांव पहुंचे, जहां उन्होंने नेता...

निशातपुरा में चाकू घोंपकर युवक की निर्मम हत्या

भोपाल निशातपुरा थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू घोंपकर निर्मम हत्या कर दी गई।...

रातीबड़ में 16 वर्षीय किशोरी ने नीम के पेड़ से लटककर दी जान

भोपाल रातीबड़ थाना क्षेत्र के ग्राम छोटी झागरिया में शुक्रवार सुबह एक किशोरी द्वारा खुदकुशी...