12 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeभोपालएमपी के तीन मंत्रियों को मिलना था नोटिस…, ट्वीट ने मचा दी...

एमपी के तीन मंत्रियों को मिलना था नोटिस…, ट्वीट ने मचा दी हलचल

Published on

भोपाल•

एमपी के ​आलोट के बीजेपी विधायक चिंतामणि मालवीय को पार्टी द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी करने पर प्रदेश में सियासी तूफान आ गया लगता है। विधायक मालवीय ने विधानसभा में उज्जैन में सिंहस्थ के लिए जमीन के मामले में किसानों के पक्ष में आवाज उठाते हुए अपनी ही सरकार को कठघरे में खड़ा कर दिया था। इस पर आलोट विधायक को बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने नोटिस देकर 7 दिन में जवाब तलब किया है। बीजेपी विधायक चिंतामणि मालवीय को नोटिस दिए जाने पर कांग्रेस ने हल्ला बोल दिया है। कांग्रेस ने विधानसभा के भीतर और बाहर इस मुद्दे को उठाया। एमपी कांग्रेस ने एक ट्वीट भी किया जिसमें राज्य के तीन मंत्रियों के नामों का उल्लेख करते हुए कहा कि नोटिस उन्हें देना था लेकिन बीजेपी, दलित विधायक की आवाज को दबा रही है।

मध्यप्रदेश विधानसभा में बजट सत्र के अंतिम दिन बीजेपी विधायक चिंतामणि मालवीय को पार्टी के नोटिस का मामला उठा। कांग्रेस विधायक सोहनलाल बाल्मीक ने कहा कि आलोट विधायक ने विधानसभा में वक्तव्य दिया था जिसपर बीजेपी ने उन्हें नोटिस दे दिया। कांग्रेस विधायक ने विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से इस मुद्दे पर चर्चा की मांग की। अध्यक्ष ने प्रश्नकाल के बाद चर्चा की बात कही।

सदन के बाहर भी कांग्रेस इस मुद्दे पर मुखर रही। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रेस से बातचीत करते हुए मामले में बीजेपी और राज्य सरकार को बुरी तरह घेरा। पटवारी ने कहा कि बीजेपी किसानों के हक में बोलनेवाले आलोट विधायक की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है। जीतू पटवारी ने कहा कि बीजेपी की राज्य सरकार पर भूमाफियाओं का कब्जा हो गया है। हर तरह का माफिया सरकार के सर चढ़कर तांडव मचा रहा है। एमपी कांग्रेस ने भी इस मुद्दे पर ट्वीट किया। कांग्रेस ने अपने एक्स हेंडल पर प्रदेश के तीन मंत्रियों के नामों का उल्लेख करते हुए लिखा कि- नोटिस मिलना था विश्वास सारंग, प्रहलाद पटेल, गोविंद राजपूत को…लेकिन वो मिला चिंतामणि मालवीय को।

Latest articles

हाईकोर्ट ने धार भोजशाला को माना मंदिर, हिंदू पक्ष की मांग मंजूर, मुस्लिम पक्ष फैसले के विरोध में जाएगा सुप्रीम कोर्ट

धार। भोजशाला मंदिर-कमाल मौला मस्जिद विवाद मामले में हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है।...

पेट्रोल-डीजल ₹3-3 महंगे हुए, नई कीमतें लागू, सीएनजी भी हुई महंगी

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। दिल्ली...

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

More like this

हाईकोर्ट ने धार भोजशाला को माना मंदिर, हिंदू पक्ष की मांग मंजूर, मुस्लिम पक्ष फैसले के विरोध में जाएगा सुप्रीम कोर्ट

धार। भोजशाला मंदिर-कमाल मौला मस्जिद विवाद मामले में हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है।...

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

बैरसिया: सफाई के अभाव में कीचड़ से लबालब हुआ विदिशा मार्ग का नाला, मच्छरों और बदबू से वार्डवासी बेहाल

बेरसिया। नगर के बेरसिया-विदिशा मार्ग पर स्थित मुख्य नाला पिछले लंबे समय से उपेक्षा...