18.7 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeभोपालचेहरे पर पॉलिथीन बांधा, मुंह में डाल ली नाइट्रोजन गैस की पाइप,...

चेहरे पर पॉलिथीन बांधा, मुंह में डाल ली नाइट्रोजन गैस की पाइप, सुसाइड के इस तरीके को सुन हिल जाएंगे आप

Published on

भोपाल:

मैं जीवन में बहुत कुछ करना चाहता था, लेकिन कुछ भी नहीं कर पाया। हर तरफ से नाकामी हाथ लगी है। ऐसी जिंदगी से थक चुका हूं। इस वजह से अपने जीवन को खत्म कर रहा हूं। सुसाइड के इस तरीके को यू-टयूब से सीखा है। मौत का सबसे आसान तरीका यही दिखाई दिया। ऐसे इस तरीके से जान देना बेहतर लग रहा है।

यह अंग्रेजी में लिखे 4 पेज के सुसाइड नोट के अंश हैं। भोपाल में हुई इस मौत की खबर को पढ़कर आपकी रूह कांप जाएगी। एक युवक ने पहले अपने मुंह को पॉलिथीन से कस लिया और उसके बाद नाइट्रोजन गैस के सिलेंडर से सांस लेकर दम घोंटकर जान दे दी। पुलिस इस मामले को हत्या से भी जोड़कर देख रही है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है, ताकि मौत के कारण का पता लग सके।

4 पेज का मिला सुसाइड नोट
मामला मिसरोद थाना क्षेत्र के जाटखेड़ी स्थित निरुपम रायल पाम कालोनी का है। यहां रहने वाले 31 वर्षीय सिद्धार्थ खुराना ने अजीबो-गरीब तरीके से सुसाइड कर लिया। सबसे पहले उसने एक रेस्पिरेटर मास्क बनाया, फिर उसे मुंह में लगाकर नाइट्रोजन सिलेंडर के पाइप से सांस ली, नाइट्रोजन गैस उसके फेंफड़ों में पहुंची और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। युवक की मौत का कारण पीएम रिपोर्ट आने से साफ होगा। युवक आई कंपनी में काम करता था। युवक की मौत 3 दिन पहले हो चुकी थी, लेकिन उसका पता आज चला। पुलिस को मृतक के पास से एक डायरी मिली है, जिसमें उसने अंग्रेजी में जान लेने की पूरी योजना का जिक्र और कारण लिखा है।

आईटी कंपनी में करता था जॉब
युवक की मौत का खुलासा तब हुआ, जब मृतक के पड़ोसी केदार कदम ने उसे कई बार फोन किया, लेकिन जवाब नहीं मिला। इसके बाद वह उसके रूम पर पहुंचा। दरवाजा न खुलने पर पड़ोसियों के साथ दरवाजा तोड़ा तो शव देखकर लोग हैरान रह गए। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के अनुसार मृतक सिद्धार्थ का परिवार लखनऊ में रहता है, जबकि मृतक भोपाल में रहकर आईटी कंपनी में नौकरी करता था। पुलिस को सिद्धार्थ का मानसिक रूप से बीमार होने के पर्चे मिले हैं और दवा के साथ सोडियम नाइट्रेट भी मिला है। वह किसी से ज्यादा बातचीत नहीं करता था।

हत्या या आत्महत्या
मौत को देखकर प्रथम दृश्टया आत्महत्या लग रहा है, लेकिन पुलिस इस मामले में हत्या से भी जोड़कर देख रही है। यह मौत 3 दिन पहले हुई है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का खुलासा हो सकेगा।

Latest articles

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

सुविधाओं के विस्तार के साथ सिंहस्थ 2028 की व्यापक तैयारियां शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी हाईटेक सुविधा

उज्जैन। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब सुविधाओं के विस्तार के...

More like this