13.9 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeभोपालमुरैना में 40 लोगों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 2 मरे, 15 से...

मुरैना में 40 लोगों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 2 मरे, 15 से ज्यादा लोग घायल

Published on

मुरैना

जिले के नूराबाद थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 15 से ज्यादा लोग घायल हो गए। हादसा करह धाम आश्रम के पास हुआ, जहां एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। ट्रॉली में लगभग 35-40 लोग सवार थे, जो किसी रिश्तेदार के यहां जैमाई कार्यक्रम में शामिल होने बानमोर जा रहे थे।

दो की मौके पर मौत
हादसे में हटीपुरा निवासी वृद्ध मुंशी और पिस्ता बाई पत्नी पूरण जाटव की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग शामिल हैं। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को ग्वालियर के अस्पताल रेफर किया गया है। अन्य घायलों का उपचार मुरैना जिला अस्पताल में किया जा रहा है।

तेज गति में था ट्रैक्टर
घटना के समय ट्रैक्टर की गति काफी तेज थी। जैसे ही वाहन करह धाम आश्रम के समीप पहुंचा, चालक का नियंत्रण ट्रैक्टर से हट गया और ट्रॉली सड़क पर लहराते हुए पलट गई। ट्रॉली के नीचे करीब 30 लोग दब गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीणों ने तत्काल बचाव कार्य शुरू किया और दबे हुए लोगों को बाहर निकाला। कुछ ही देर में नूराबाद थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

घायलों के नाम
घायलों में मुन्नी जाटव, शकुंतला जाटव, मिथलेश जाटव, सलोनी, पूनम, रेशमा, अनुष्का, कमला जाटव, सोनम जाटव, कृष्ण जाटव, काशी, ओमवती, प्रिंस, अशरफी, मीरा जाटव, नीलम जाटव, शिवा, बारेलाल जाटव और बेबी जाटव के नाम शामिल हैं। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और चालक की तलाश की जा रही है। घटना ने क्षेत्र में शोक की लहर फैला दी है।

Latest articles

हाईकोर्ट ने धार भोजशाला को माना मंदिर, हिंदू पक्ष की मांग मंजूर, मुस्लिम पक्ष फैसले के विरोध में जाएगा सुप्रीम कोर्ट

धार। भोजशाला मंदिर-कमाल मौला मस्जिद विवाद मामले में हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है।...

पेट्रोल-डीजल ₹3-3 महंगे हुए, नई कीमतें लागू, सीएनजी भी हुई महंगी

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। दिल्ली...

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

More like this

हाईकोर्ट ने धार भोजशाला को माना मंदिर, हिंदू पक्ष की मांग मंजूर, मुस्लिम पक्ष फैसले के विरोध में जाएगा सुप्रीम कोर्ट

धार। भोजशाला मंदिर-कमाल मौला मस्जिद विवाद मामले में हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है।...

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

बैरसिया: सफाई के अभाव में कीचड़ से लबालब हुआ विदिशा मार्ग का नाला, मच्छरों और बदबू से वार्डवासी बेहाल

बेरसिया। नगर के बेरसिया-विदिशा मार्ग पर स्थित मुख्य नाला पिछले लंबे समय से उपेक्षा...