4.3 C
London
Monday, April 13, 2026
Homeभोपालट्रेनी आईएएस ने विधायक की मां और बहू को दिया धक्का, ड्राइवर...

ट्रेनी आईएएस ने विधायक की मां और बहू को दिया धक्का, ड्राइवर को घर में घुसकर मारा, ग्रामीणों ने घेरा तो मांगी माफी

Published on

मंडला

मध्य प्रदेश के मंडला जिले में एक ट्रेनी आईएएस पर मारपीट का आरोप लगा है। आरोप है कि ट्रेनी आईएएस अफसर ने कांग्रेस विधायक के घर में घुसकर मारपीट की। अधिकारी ने विधायक की मां को धक्का भी दिया। साथ ही भाई की कॉलर पकड़ कर धमकी दी। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। इसके बाद एसडीएम ने हाथ जोड़कर लोगों से माफी मांगी। मामला शनिवार का है। घटना जिले के घुघरी थाना क्षेत्र के खम्तरा गांव का है।

बिछिया विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक नारायण सिंह पट्टा ने आरोप लगाया है कि एसडीएम अकिप खान शनिवार को घर में घुसे और उनके भाई की जेसीबी के ड्राइवर के साथ मारपीट की। विधायक ने बताया कि गांव में एक लड़का गोशाला की भराई के लिए जेसीबी से मिट्टी खोद रहा था। इसी दौरान एसडीएम अकिप खान वहां पहुंच गए। एसडीएम को देखकर लड़का मेरे घर की में भागकर घुस गया।

दौड़कर घर में घुसे एसडीएम
लड़के का पीछा करते हुए एसडीएम भी मेरे घर में घुस गए। इस दौरान उन्होंने उस लड़के से मारपीट की। इसी दौरान एसडीएम ने मेरी मां और बहू को भी धक्का दिया। विधायक ने कहा कि एक जिम्मेदार अधिकारी को ऐसा नहीं करना चाहिए। यदि कोई अपराध था तो कार्रवाई करना चाहिए, लेकिन मारपीट करने का अधिकार किसने दे दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे अधिकारी के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाना चाहिए।

एसडीएम ने मांगी माफी
मारपीट की इस घटना की खबर गांव में फैल गई। जिसके बाद सभी ग्रामीण जमा हो गए। ग्रामीणों ने एसडीएम और उनके स्टाफ को मौके पर घेर लिया। जिसकी जानकारी स्थानीय थाने को देनी पड़ी। मौके पर पुलिस टीम पहुंची। पुलिस के मामले को शांत कराया। मामले को शांत करने के लिए एसडीएम को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी पड़ी। इस दौरान उन्होंने कहा कि कार्रवाई के दौरान गलतफहमी हो गई थी।

ड्राइवर ने दर्ज कराई शिकायत
वहीं, इस पूरे मामले में पीड़ित जेसीबी ड्राइवर ने घुघरी थाने में एसडीएम के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। ड्राइवर ने आरोप लगाया है कि एसडीएम ने गाली-गलौज, मारपीट और धमकी की है। ड्राइवर ने पुलिस से मामले में कार्रवाई करने की मांग की है।

Latest articles

बेटियों और बहनों के विकास से ही होगा समग्र विकास संभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में अंतरित किए 1836...

गोविंदपुरा औद्योगिक इकाई पर कार्रवाई की तैयारी, जवाब नहीं देने पर होगा कड़ा कदम

भोपाल। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र भोपाल द्वारा एक औद्योगिक इकाई के खिलाफ गंभीर...

देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी : रामनाथन

बीएचईएल द्वारा आईपी आउटर केसिंग की आपूर्ति तथा ईओटी क्रेन का लोकार्पण हरिद्वार। बीएचईएल हरिद्वार...

किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, किसानों के विकास के लिए हम हैं प्रतिबद्ध : केन्द्रीय रक्षा मंत्री सिंह

किसानों के श्रम से देश का खाद्यान्न निर्यात हुआ दोगुना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव किसानों...

More like this