21.5 C
London
Sunday, June 14, 2026
Homeभोपालआदिवासी पूजा स्थलों को... जनजातीय देव लोक महोत्सव में CM मोहन की...

आदिवासी पूजा स्थलों को… जनजातीय देव लोक महोत्सव में CM मोहन की बड़ी घोषणा, अब सरकार मनाएगी ये फेस्टिवल

Published on

भोपाल

मध्य प्रदेश में 4 मार्च मंगलवार का दिन जनजातीय समाज के लिए बहुत खास रहा। मंगलवार को भोपाल में जनजातीय देव लोक महोत्सव आयोजित हुआ। इसमें सीएम डॉ मोहन यादव ने जनजातीय समाज के लिए बहुत बड़ी घोषणा की है। जनता को संबोधित करते हुए कहा कि अब सरकार जनजातीय समाज के प्रमुख उत्सव अब सरकार भी मनाएगी। यानी, भगोरिया सहित खास त्योहार बड़े स्तर पर मनाएं जाएंगे। जनजातीय देव लोक महोत्सव में जनजातीय समाज के सैकड़ों लोग शामिल हुए। इस मौके पर सीएम डॉ यादव ने सीएम मोहन ने सीएम आवास को जनता को समर्पित किया।

दरअसल, जनजातीय देव लोक में सीएम ने जनजाति समाज के लिए आवास समर्पित किए। इस दौरान सीएम ने कहा कि यह आवास अब जनता का घर है। हमारे जनजातीय समाज में गोंडी भाषा, कोरकू भाषा, भीली भाषा, भिलाला भाषा सहित कई भाषाएं हैं। इन भाषाओं की आवाज आत्मा से आती है। हमें भले ही इन भाषाओं के शब्द नहीं आते, लेकिन इनमें से प्रेम का रस टपकता है।

जनजातीय महोत्सव का अपना महत्व
सीएम ने कहा कि हमारे सभी तीज-त्योहार अहम हैं। इन त्योहारों को मनाने का आनंद ही अलग है। इनमें भी जनजातीय महोत्सवों का अपना आनंद है। हमारे यहां भगोरिया का भी विशेष महत्व है। यह हमें जीवन की खुशियों का अहसास कराता है। हमने देवी-देवता नहीं देखे, लेकिन जनजातीय समाज को देखते हैं तो सारे देवी-देवताओं को नमन करने की इच्छा हो जाती है। जनजातीय समाज भोला-भाला समाज है। उसे जो मिल गया-जैसा मिल गया, आनंद के साथ ग्रहण करता है। जनजातीय समाज दोस्ती में जान भी दे सकता है।

जनजातीय जिस तरह से परंपराएं निभाते हैं वो पूरे देश के लिए गौरव की बात है। उन्होंने आगे कहा कि हमारे लिए अभी कोई चुनाव का समय नहीं है। लेकिन मैं इस प्रेम की गंगा और परंपरा-संस्कृति के आनंद में खुद और आपसभी को डुबकी लगवाना चाहता हूं।

छाती ठोंक किया संकट का सामना
सीएम यादव जनजाति समाज के साहस की प्रशंसा करते हुए कहा कि जब कभी देश का खराब समय आया, जब भी देश के सामने कोई चुनौती आई। तब बाकी लोग भले ही दब गए होंगे, डर गए होंगे, लेकिन हमारा जनजातीय समाज नहीं डरा। उन्होंने चुनौतियों का छाती ठोंक कर मुकाबला किया। भगवान बिरसामुंडा, मामा टंट्याभील ने अंग्रेजों को वो धूल चटाई कि उन्हें अपनी औकात पता चल गई।

जनजाति समाज के बलिदान को ऐसे किया याद
जनजातीय देव लोक महोत्सव में सीएम ने कहा कि हमने टंट्या मामा के नाम पर विश्वविद्यालय बनाया। रानी दुर्गावती ने जीवन में जो युद्ध लड़ा, वो जीता। गोंडवाना की इस रानी ने 51 युद्ध लड़े और अच्छे-अच्छों को पानी पिलाया। 52वें युद्ध में जब उन्होंने देखा कि युद्ध हार जाऊंगी तो किसी के शरीर छूने से पहले ही अपने प्राण त्याग दिए। हम सभी को उनके बलिदान को याद रखने की जरूरत है। हमारे जनजातीय समाज ने अपने जन्म को सफल कर दिया।

जनजातीय त्योहार मनेंगे जश्न से
जानजातीय समाज के पीएम मोदी ने जो काम किए हैं। सीएम ने उनका भी जिक्र किया। सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनजातीय समाज के लिए बहुत काम किया। उन्होंने हर छोटी-छोटी जगहों पर भी सड़कें बनाने का काम किया। हम शक्ति का केंद्र निचले स्तर पर बनाएंगे। सभी देवी-देवताओं के स्थानों को अच्छे से अच्छा बनाएंगे। अब राज्य सरकार भगोरिया जैसे स्थानीय उत्सवों को राजकीय स्तर पर मनाएगी। इसकी शुरुआत भगोरिया उत्सव से ही होगी। इसके साथ ही सीएम ने वन क्षेत्रों में स्थित जनजातीय पूजा स्थलों में विकसित करने का ऐलान किया है।

जनजातीय कलाकारों के खातों में पहुंचेगी राशि
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यहां पधारे हर जनजातीय कलाकार के बैंक खाते में 5-5 हजार रुपये डालने की घोषणा करता हूं। इसी प्रकार 946 जनजातीय कलाकारों के खाते में 46 लाख रुपये की राशि ट्रांसफर की जाएगी। 3000 रुपये के मान से प्रति पेसा ग्राम सभा को राशि डालेंगे। इस तरह 3 करोड़ 47 लाख रुपये की राशि से ग्राम सभाएं अपने-अपने देवस्थानों का विकास कर पाएंगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पैसा ग्राम सभा को 3-3 हजार रुपए वित्तीय सहायता के लिए चेक भी वितरित किए।

किसानों के लिए भी की घोषणा
सीएम ने कहा कि सभी खेतों में पानी पहुंचाएंगे। साथ ही बिजली की व्यवस्था करेंगे। आने वाले 3 साल में सभी किसानों को सोलर पंप दिए जाएंगे। किसान खुद की बनाई बिजली से ही खेती और बागवानी कर पाएंगे। जनजातीय किसान अतिरिक्त बिजली सरकार को बेच सकेंगे। गेहूं उत्पादक किसानों को अब 2600 रुपये प्रति क्विंटल के भाव से उपार्जन का लाभ देंगे। धान उत्पादन किसानों को प्रति हेक्टेयर 4000 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। सरकार दूध उत्पादन पर 5 रुपए प्रति लीटर बोनस भी प्रदान करेगी। भारत की पहचान दूध-दही से है। सरकार सहकारिता के माध्यम से दूध खरीदेगी। बच्चों की शिक्षा, गांव-गांव तक पक्की सड़क, सरकारी बसों का संचालन शुरू किया जा रहा है।

Latest articles

MSME इकाइयों को ₹360 करोड़ की मदद; CM यादव ने कहा – औद्योगिक विकास में मध्य प्रदेश सबसे आगे

भोपाल। राज्य में उद्योग, निवेश और रोज़गार को बढ़ावा देने के मकसद से आयोजित...

जशपुर पहली बार मिलेगा रेल नेटवर्क से जुड़ाव, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना अधिसूचित

जशपुर। जशपुर जिले के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। भारत...

मुख्यमंत्री जन आवास योजना के 110 लाभार्थियों को मिली घर की चाबी

जयपुर। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत आयोजित “गृह गौरव : खुशियों की चाबी”...

More like this

MSME इकाइयों को ₹360 करोड़ की मदद; CM यादव ने कहा – औद्योगिक विकास में मध्य प्रदेश सबसे आगे

भोपाल। राज्य में उद्योग, निवेश और रोज़गार को बढ़ावा देने के मकसद से आयोजित...

सुभाष नगर मेट्रो स्टेशन तक पहुंच होगी आसान, रेलवे ट्रैक पर बनेगा 40 मीटर लंबा एफओबी

भोपाल। भोपाल मेट्रो के प्रायोरिटी कॉरिडोर में बने सुभाष नगर मेट्रो स्टेशन को रेलवे...

तीसरी संतान पर सब-रजिस्ट्रार बर्खास्त, सीएम की घोषणा के 48 घंटे बाद हुई कार्रवाई

भोपाल। मध्यप्रदेश में दो से अधिक संतान संबंधी नियम के तहत पहली बार किसी...