18 C
London
Wednesday, June 10, 2026
Homeभोपालभगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर भेल भोपाल के सीटू यूनियन कार्यालय...

भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर भेल भोपाल के सीटू यूनियन कार्यालय में दी गई श्रद्धांजलि

Published on

भोपाल। महान स्वतंत्रता सेनानी, आदिवासी समाज के गौरव एवं जननायक भगवान बिरसा मुंडा जी की पुण्यतिथि के अवसर पर पिपलानी स्थित सीटू यूनियन कार्यालय में एक गरिमामयी श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर श्रमिक नेता व कार्यकारी महामंत्री दीपक गुप्ता सहित यूनियन के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भगवान बिरसा मुंडा जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

सभा को संबोधित करते हुए श्रमिक नेता दीपक गुप्ता ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा जी ने आदिवासी समाज के अधिकारों, सामाजिक न्याय और जल, जंगल, जमीन की रक्षा के लिए अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ जो ऐतिहासिक संघर्ष किया, वह आज भी हर भारतीय को प्रेरित करता है। उनका त्याग, अदम्य साहस और राष्ट्रभक्ति आने वाली पीढ़ियों के लिए हमेशा मार्गदर्शक बने रहेंगे।

इस दौरान उपस्थित सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके बताए मार्ग पर चलने और श्रमिकों, वंचितों व समाज के कमजोर वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहने का संकल्प लिया। इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में सीटू यूनियन के अध्यक्ष लोकेंद्र शेखावत, सादिक खान, कुलदीप मौर्य, के. के. वामने, राजकुमार ईड़पाची और फ्लैश राठौर सहित बड़ी संख्या में जनजातीय समूह के कार्यकर्ता और यूनियन सदस्य उपस्थित रहे।

Latest articles

राजधानी भोपाल के भेल क्षेत्र में पहुंचे भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार…

भोपाल। थाना पिपलानी क्षेत्र अंतर्गत आने वाले राजीव नगर में भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय...

छत्तीसगढ़ में शुरू हुई सीएम हेल्पलाइन 1076, अब एक कॉल पर सुनी जाएगी जनता की हर समस्या

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सुशासन और जनसुनवाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा...

राजस्थान में भी पहुंचेगा आरआरटीएस, बहरोड़ तक कॉरिडोर निर्माण को मिली गति : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों से दिल्ली-गुरुग्राम-रेवाड़ी-एसएनबी-बहरोड़ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) कॉरिडोर...

More like this

राजधानी भोपाल के भेल क्षेत्र में पहुंचे भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार…

भोपाल। थाना पिपलानी क्षेत्र अंतर्गत आने वाले राजीव नगर में भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय...

छठे बड़े मंगल पर दादाजी धाम मंदिर में बाल स्वरूप हनुमान जी का दिव्य एवं अलौकिक श्रृंगार

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत एवं दर्शनीय तीर्थस्थल दादाजी धाम मंदिर में...