16.4 C
London
Sunday, May 31, 2026
Homeभोपालपद्मश्री शायर डॉ. बशीर बद्र को भोपाल में श्रद्धांजलि

पद्मश्री शायर डॉ. बशीर बद्र को भोपाल में श्रद्धांजलि

Published on

भोपाल। पद्मश्री से सम्मानित देश के विख्यात शायर डॉ. बशीर बद्र को शहर की साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्थाओं ने सामूहिक रूप से भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। दुष्यंत कुमार स्मारक पांडुलिपि संग्रहालय के राज सदन में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में साहित्यकारों, कवियों, शायरों और संस्कृति प्रेमियों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर उनके साहित्यिक योगदान को याद किया। 28 मई को डॉ. बशीर बद्र के निधन के बाद साहित्य जगत में शोक की लहर व्याप्त है। इसी क्रम में आयोजित श्रद्धांजलि सभा की शुरुआत बद्र वास्ती ने की।

कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने डॉ. बशीर बद्र की शायरी, गजल लेखन और उर्दू साहित्य में उनके अप्रतिम योगदान को रेखांकित किया। वक्ताओं ने कहा कि उनकी रचनाएं मानवीय संवेदनाओं, प्रेम, रिश्तों और जीवन के विविध रंगों को सहजता से अभिव्यक्त करती हैं, जिसके कारण वे देश-विदेश में समान रूप से लोकप्रिय रहे। श्रद्धांजलि सभा में दुष्यंत कुमार स्मारक पांडुलिपि संग्रहालय, मध्यप्रदेश लेखक संघ, वनमाली सृजन पीठ, मध्यप्रदेश लेखिका संघ, हिन्दी भवन, अभिनव कला परिषद, प्रभात साहित्य परिषद, कला मंदिर, अखिल भारतीय साहित्य परिषद, वरिष्ठ नागरिक मंच और अंतरराष्ट्रीय विश्व मैत्री मंच सहित अनेक साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम के दौरान साहित्यकारों ने डॉ. बशीर बद्र की चर्चित गजलों और शेरों का पाठ कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। वक्ताओं ने बताया कि उनकी शायरी की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उनकी रचनाएं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सम्मानित और संग्रहित हैं। सभा में उपस्थित साहित्य प्रेमियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत शायर को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके साहित्यिक अवदान को सदैव स्मरणीय बताया।

Latest articles

कर्नाटक की सियासत में बड़ा बदलाव: डीके शिवकुमार होंगे राज्य के 24वें मुख्यमंत्री, 3 जून को लेंगे शपथ

बेंगलुरु/भोपाल। कर्नाटक की राजनीति में शनिवार को एक नए युग की शुरुआत हो गई...

श्री गुरु अर्जुन देव जी का बलिदान सत्य, सेवा और मानवता की रक्षा का अमर संदेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सिखों के पांचवें गुरु, श्री गुरु अर्जुन...

भ्रष्टाचार और लापरवाही पर सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा प्रहार: जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अधिकारियों को दी सख्त हिदायत

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश में सुशासन की स्थापना और आमजन...

More like this

कक्षा 5वीं और 8वीं की पुनः परीक्षा का रिवाइज्ड टाइम टेबल जारी: अब 16 से 23 जून के बीच होंगी परीक्षाएं

भोपाल। स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत राज्य शिक्षा केंद्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 के...

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: डेढ़ लाख से अधिक शिक्षकों को पास करनी होगी TET, समय-सीमा बढ़ाकर 2028 की गई

भोपाल। सुप्रीम कोर्ट ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को लेकर महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए...