11.5 C
London
Sunday, June 7, 2026
Homeभोपालशादी में बिन बुलाए पहुंची दो महिलाएं, लाखों के जेवरात लेकर हुईं...

शादी में बिन बुलाए पहुंची दो महिलाएं, लाखों के जेवरात लेकर हुईं फरार, वारदात CCTV में कैद

Published on

ग्वालियर ,

ग्वालियर से चोरी का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. शादी समारोह में मेहमान बनकर आई दो महिलाओं ने 15 तोले सोने और चांदी के गहनों से भरा बैग चोरी कर लिया. वारदात ग्वालियर थाना क्षेत्र के राधा कृष्ण मैरिज गार्डन की है, जहां दतिया जिले के थरेट निवासी उत्तम सिंह धाकड़ के बेटे की शादी हो रही थी. बारात के पहुंचने के साथ ही दो संदिग्ध महिलाएं समारोह में शामिल हो गईं. जब परिवार के लोग जयमाला के दौरान डांस और फोटोग्राफी में व्यस्त थे, तभी महिलाओं ने बुजुर्ग के हाथ में मौजूद बड़े बैग को ब्लेड से काटकर उसमें रखा छोटा बैग निकाल लिया.

महिलाओं ने गहनों से भरा बैग चुराया
चोरी के बाद महिलाओं ने बैग को कपड़ों में छुपाया और तेजी से मैरिज गार्डन से फरार हो गईं. बैग में करीब 15 तोले सोने के जेवर और चांदी के आभूषण रखे थे, जिनकी कीमत लाखों में आंकी गई है.शादी समारोह में हुई चोरी की यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. फुटेज में महिलाओं को शादी में घुसते और वारदात के बाद भागते हुए देखा गया. पुलिस ने उत्तम सिंह की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है.

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
इस मामले में एडिशनल एसपी निरंजन शर्मा ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से महिलाओं की पहचान करने की कोशिश कर रही है. जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा.

 

Latest articles

बीएचईएल झांसी में ‘पर्यावरण जागरूकता माह-2026’ का शुभारंभ, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

झांसी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) झांसी इकाई...

भेल में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण,कर्मचारियों और छात्रों ने ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ

भोपाल। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के...

सुशासन तिहार के दौरान ठठारी पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, ऐतिहासिक चतुर्भुज विष्णु मंदिर में की पूजा-अर्चना

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार के तहत शनिवार को सक्ती जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का एसएमएस अस्पताल में औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को राजधानी जयपुर स्थित सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल...

More like this

भेल क्षेत्र में प्रशासन का बड़ा एक्शन; 40 करोड़ की सरकारी जमीन अतिक्रमण से मुक्त, दुकानें और झुग्गियां हटाईं

भोपाल। भेल क्षेत्र के रायसेन रोड इंद्रपुरी से निजामुद्दीन रोड के चौड़ीकरण के मार्ग...

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: दो बदमाश अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार, वारदात की तैयारी नाकाम

भोपाल। राजधानी में बढ़ते अपराध और अवैध हथियारों के नेटवर्क पर शिकंजा कसते हुए...

मप्र में प्री-मानसून एक्टिव, 21 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट; कई जगह गिरे पेड़, ओलावृष्टि भी हुई

भोपाल। मप्र में मानसून की दस्तक से पहले ही प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई...