10.9 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeभोपालक्रेडिट कार्ड बनाने के नाम पर करते थे ठगी, साइबर क्राइम भोपाल...

क्रेडिट कार्ड बनाने के नाम पर करते थे ठगी, साइबर क्राइम भोपाल ने चार आरोपियों को भेजा जेल

Published on

नई दिल्ली,

साइबर क्राइम ब्रांच जिला भोपाल ने आईसीआईसीआई बैंक का क्रेडिट कार्ड बनाने का लालच देकर लोगों को ठगने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 4 लोगों को गिरफ्तार किया है. यह लोग एक गिरोह बनाकर लंबे समय से लोगों को चूना लगा रहे थे. दरअसल साइबर क्राइम ब्रांच को एक आवेदक से शिकायत मिली थी कि उसे ICICI बैंक का क्रेडिट कार्ड बनाकर देने के बहाने फर्जी लिंक भेजकर बैंक खाते से कुल राशि 60180/-रू. निकाल कर धोखाधड़ी की गई है.

इस शिकायत के आधार पर आईपीसी की धारा 419 और 420 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई. साइबर क्राइम जिला भोपाल की टीम द्वारा तकनीकी एनालिसिस के आधार पर मिले सबूतों के जरिये क्रेडिट कार्ड बनाने के नाम पर धोखाधडीपूर्वक ठगी करने बाले 04 आरोपियों को दिल्ली के रोहिणी इलाके से गिरफ्तार किया गया. इनके पास से अपराध में इस्तेमाल किए गए 10 मोबाईव फोन, 09 सिमकार्ड और बैंक पासबुक को जप्त किया गया है.

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वो आईसीआईसीआई और एचडीएफसी बैंक का कर्मचारी बताकर लोगों को धोखाधड़ी पूर्वक फ्री में क्रेडिट कार्ड बनाने का लालच देकर लिंक भेजते हैं. लिंक मे जानकारी भरवाकर लोगों के खाते से धोखाधड़ी पूर्वक ठगी करते हैं और पैसे लेने के लिए आरोपी खाते एवं कॉलिग करने के लिए मोबाईल नंबर टेलीग्राम एप से संपर्क कर प्राप्त करते हैं

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य : राज्यमंत्री कृष्णा गौर

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने मंगलवार को...