14.8 C
London
Monday, April 6, 2026
Homeभोपाल'हम अपने गांव को राम राज में तब्दील करेंगे', एसपी ने दिलाई...

‘हम अपने गांव को राम राज में तब्दील करेंगे’, एसपी ने दिलाई शपथ तो दिग्विजय सिंह का फूटा गुस्सा

Published on

धार

एमपी के धार जिले के एसपी मनोज कुमार सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वायरल वीडियो में वह ग्रामीणों को शपथ दिला रहे हैं। इसके साथ ही भगवा कुर्ते में उनके साथ एक व्यक्ति भी खड़ा है। इस वीडियो को एमपी के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने शेयर किया है। साथ ही एसपी को कहा है कि आप भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। आप भारतीय जनता पार्टी के नहीं हैं।

दरअसल, धार एसपी मनोज कुमार सिंह लोगों को शपथ दिलवा रहे थे कि आप पुलिस पर भरोसा करें। आपको किसी प्रकार की समस्या होती हो तो हमें सूचित करें। इस वीडियो को शेयर करते हुए दिग्विजय सिंह ने लिखा है कि संविधान की शपथ लेकर सरकारी यूनिफॉर्म पहने धार के एसपी मनोज कुमार सिंह हैं। बगल में नारंगी कुर्ता पहने बीजेपी के प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल हैं। धार के पास कुक्षी विधानसभा के डही इलाके में ग्रामीणों को शपथ दिला रहे हैं कि पुलिस पर भरोसा करें।

एसपी ने विधायक को सूचित नहीं किया
दिग्विजय सिंह ने कहा है कि कुक्षी विधानसभा के जनता ने विधायक को चुना है। एसपी साहब ने उनके क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम उन्हें सूचित करने की आवश्यकता महसूस नहीं की। एसपी साहब आप पर संविधान के अंतर्गत नियमों के अनुसार कार्य करने का दायित्व है। लेकिन आपके साथ बीजेपी के पदाधिकारी दौरा कर रहे हैं। क्या यह उचित है? क्या यह आपकी निष्पक्षता दर्शाता है? क्या शासकीय अधिकारी को इस प्रकार का पक्षपात करना संविधान के अनुसार है?पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने यह भी कहा कि आप जब अलीराजपुर एसपी थे, तब जोबट उपचुनाव में क्या आपने निष्पक्षता से कार्य किया था? कुछ उदाहरण मेरे पास हैं

किस प्रकार आपने चुन-चुनकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर झूठे प्रकरण बनाए थे। आपकी जिम्मेदारी है कि बिना भेदभाव किए सबको मुकम्मल सुरक्षा का भरोसा जगाएं। आपकी जिम्मेदारी है कि बेटियों को बाहर निकलकर पढ़ने लायक सुरक्षित माहौल बनाएं। आपकी ज़िम्मेदारी है कि अपराधियों पर नजर रखें और कानूनी कार्रवाई करें। दिग्विजय सिंह ने यह भी कहा कि आपकी जिम्मेदारी है कि नियमों के पालन के नाम पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर द्वेषपूर्ण कार्रवाई न करें।

इसके साथ ही दिग्विजय सिंह ने कहा कि आपकी जिम्मेदारी है कि ड्यूटी में रहते हुए बीजेपी नेताओं की चाकरी में न घूमें। आपकी जिम्मेदारी है कि जनता को मिलनेवाली मूलभूत सुविधाओं की अनियमितता पर नजर रखें। आपकी ज़िम्मेदारी है कि संविधान के मूल्यों का पालन करते हुए जनता का हक उन्हें दिलाएं।

आपकी जिम्मेदारी थी कि आप स्थानीय विधायक सुरेंद्र सिंह बघेल को सूचित करते। आपने निष्पक्षता से काम करने की शपथ ली है। कृपया आप आत्मचिंतन करें, क्या आप बीजेपी के एजेंट के रूप में काम नहीं कर रहे? क्या संविधान व नियमों के विपरीत कार्य करना ‘राम राज्य’ है?क्या होने वाले विधानसभा चुनाव में आपकी निष्पक्षता पर हम भरोसा करें? सोचना पड़ेगा।

Latest articles

Hair Regroth Tips: सफेद बालों को करना चाहते हैं नेचुरली काला तो अपनाएं ये उपाय

Hair Regroth Tips: आजकल खराब खान-पान की आदतें और जीवनशैली में बदलाव के कारण...

अवधपुरी में अवैध शराब दुकान के विरोध में प्रदर्शन, रहवासियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

भोपाल। अवधपुरी इलाके में अवैध शराब दुकान को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।...

अयोध्या बायपास पर 10 लेन सड़क निर्माण के दौरान फूटी पानी की पाइप लाइन, सप्लाई प्रभावित

भोपाल। शहर में अयोध्या बायपास पर चल रहे 10 लेन सड़क निर्माण कार्य के...

उत्पादन लक्ष्य पूर्ति पर भेल के कार्यपालक निदेशक को दी बधाई

भेल। भेल भोपाल के कार्यपालक निदेशक से सौजन्य मुलाकात कर फायनेंशियल वर्ष 2025-2026 के...

More like this

अवधपुरी में अवैध शराब दुकान के विरोध में प्रदर्शन, रहवासियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

भोपाल। अवधपुरी इलाके में अवैध शराब दुकान को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।...

अयोध्या बायपास पर 10 लेन सड़क निर्माण के दौरान फूटी पानी की पाइप लाइन, सप्लाई प्रभावित

भोपाल। शहर में अयोध्या बायपास पर चल रहे 10 लेन सड़क निर्माण कार्य के...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की

विधानसभा में हुआ पुष्पांजलि कार्यक्रम भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व...