5.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeभोपालशादी के कार्ड बांटे, लेकिन दूल्हा-दुल्हन लापता… नेता प्रतिपक्ष का राज्य सरकार...

शादी के कार्ड बांटे, लेकिन दूल्हा-दुल्हन लापता… नेता प्रतिपक्ष का राज्य सरकार पर तंज, निवेश की झूठी ब्रांडिंग का लगाया आरोप

Published on

भोपाल

मध्य प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने राज्य सरकार पर निवेश की झूठी ब्रांडिंग का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सिर्फ इवेंट और ब्रांडिंग में लगी है जबकि जमीन पर निवेश आया ही नहीं है। पत्रकारों से बातचीत करते हुए सिंघार ने कहा कि सरकार तो सिर्फ इवेंट की चकाचौंध में लगी है, जबकि प्रदेश की जमीन पर निवेश गायब है।

उमंग सिंघार ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 14 मई को बेंगलुरु में ‘इनवेस्ट इन एमपी’ सत्र में भाग लेते हुए 7,935 करोड़ रुपये के निवेश और 18,975 नौकरियों के वादे किए। लेकिन जमीनी सच्चाई कुछ और है। मध्य प्रदेश में निवेश सम्मेलन ऐसे हैं जैसे शादी के कार्ड बांटे जाए, लेकिन दूल्हा-दुल्हन का अता-पता ही न हो।

ग्लोबल इन्वेस्टर समिट पर किया सवाल
राज्य में इसी साल राजधानी भोपाल में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर समिट का जिक्र करते हुए उमंग सिंघार ने कहा कि इस आयोजन में 30.77 लाख करोड़ के निवेश प्रस्तावों की आने की बात कही गई। मगर इनमें से कितने धरातल पर आए हैं, इसका जवाब अब तक नहीं मिला। सरकार जनता को यह नहीं बता पा रही कि कितने प्रस्तावों पर काम शुरू हुआ है।

राज्य के उद्यमियों को नहीं मिल रहा समर्थन
नेता प्रतिपक्ष ने विदेशी निवेश को लेकर सवाल उठाया और कहा कि राज्य इस मामले में 15वें स्थान पर है। इस मामले में मध्य प्रदेश की स्थिति को देखते हुए, क्या सरकार व्यापार सुगमता में सुधार के लिए ठोस नीतिगत बदलावों पर विचार कर रही है? राज्य में लघु मध्यम उद्योगों की अनदेखी की जा रही है। 18 लाख इकाइयां हैं, पर महज 1785 करोड़ का बजट दिया गया है। मुख्यमंत्री देश से निवेश ला रहे हैं, पर राज्य के उद्यमियों को ही उनका समर्थन नहीं मिल रहा है।

युवाओं को नहीं मिल रहा अवसर
राज्य में हो रहे निवेश की चर्चा करते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सरकार लगातार दावे करती है कि निवेश बढ़ रहा है जबकि हकीकत कुछ और है। राज्य निवेश के मामले में लगातार पिछड़ता जा रहा है, इस बात की गवाही विभिन्न मीडिया रिपोर्ट देती हैं। इतना ही नहीं, राज्य की प्रतिभाएं दूसरे स्थान पर जाकर नौकरी करने को मजबूर हैं क्योंकि राज्य में अवसर ही नहीं है।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this