11.7 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeभोपालबागेश्वर धाम में शुरू हो गई शादी की तैयारियां, जानें लड़की पक्ष...

बागेश्वर धाम में शुरू हो गई शादी की तैयारियां, जानें लड़की पक्ष से क्या है धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की डिमांड

Published on

छतरपुर

बागेश्वर धाम में इन दिनों शादी की तैयारियां चल रही हैं। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री हर साल की तरह इस साल भी अपने धाम में सामूहिक विवाह का आयोजन कर रहे हैं। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दूरदराज से लोग पहुंचे रहे हैं। दरअसल, बागेश्वर सरकार ने 121 गरीब कन्याओं के विवाह का संकल्प लिया है। इसी संकल्प को पूरा करने के लिए बागेश्वर धाम सरकार के साथ-साथ उनके भक्त भी आयोजन को सफल बनाने में लगे हुए हैं। ये शादी 18 फरवरी को महाशिवरात्रि के मौके पर होगी। बागेश्वर धाम सरकार ने लड़की पक्ष से डिमांड करते हुए कहा कि आज से इन बेटियों का पिता में हूं। उनकी शादी की जिम्मेदारी मेरी है और इन्हें जो गृहस्थी का सामान दिया जाएगा वो बागेश्वर धाम की तरफ से दिया जाएगा।

शादी की सारी तैयारियों की जिम्मेदारी खुद पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री देख रहे हैं। वहीं, शहर के लोग एवं बागेश्वर धाम के भक्त भी शादी का निमंत्रण देने के लिए पूरे शहर में पीले चावल बांट रहे हैं। बता दें कि हाल ही में बागेश्वर सरकार ने खुद की भी शादी को लेकर बड़ी घोषणा की थी। बागेश्वर सरकार ने कहा था कि मैं जल्द ही शादी करूंगा।

लड़की पक्ष से कहा- ये बेटियां अब मेरी
बागेश्वर धाम में होने वाली शादियों को लेकर पंडित धीरेंद्र कितनी शास्त्री ने उपहार एवं वस्त्रों का वितरण भी किया है। दुल्हन लहंगा पहनेंगी तो दूल्हे शेरवानी पहनकर शादी में पहुंचेंगे। जिन लड़कियों की शादी की जानी है उन्हें उपहार दिया जाएगा। बागेश्वर महाराज ने कहा था कि शादी के बाद सभी लड़कियों को उपहार भी दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात का बेहद गर्व है कि वह गरीब कन्याओं का विवाह करने का महान काम कर रहे हैं। एक पिता के जीवन का सबसे खुशी का पल होता है उसकी बेटी की शादी करना। मैं उस खुशी में छोटी सी हिस्सेदारी निभा रहा हूं।

शराब पीकर नहीं आएं धाम
जिन लड़कियों की शादी बागेश्वर धाम में हो रही है उनके परिजनों से पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि आज से मैं इन लड़कियों के पिता हूं। इन बेटियों के शादी की जिम्मेदारी बागेश्वर धाम और इससे जुड़े लोगों की है। बागेश्वर धाम सरकार ने वर पक्ष से अपील की है कि बारात में आने वाले लोगों को इस बात की नसीहत पहले से ही दे दें की कोई भी बाराती शराब पीकर नहीं आए। उन्होंने कहा कि धाम के अंदर मदिरा पीकर आना वर्जित है।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this