17.3 C
London
Sunday, April 26, 2026
Homeभोपालधनतेरस में शिवराज सिंह चौहान ने क्या खरीदा? पत्नी साधना सिंह की...

धनतेरस में शिवराज सिंह चौहान ने क्या खरीदा? पत्नी साधना सिंह की पसंद देखकर मुस्कुराने लगे सीएम

Published on

भोपाल

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव इस बार त्योहारों के बीच में हो रहे हैं। शुक्रवार को देशभर में बड़े ही धूमधाम के साथ धनतेरस मनाई गई। चुनावी रैलियों के बीच सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी धनतेरस के मौके पर खरीददारी की। सीएम शिवराज के साथ उनकी पत्नी साधना सिंह और बीजेपी के कई बड़े नेता मौजूद थे। बता दें कि एमपी विधानसभा चुनाव के लिए 17 नवंबर को वोटिंग होनी है। विधानसभा चुनाव को लेकर सीएम शिवराज सिंह चौहान लगातार रैलियां कर रहे हैं।

चुनावी रैली के बीच भी सीएम शिवराज सिंह चौहान अपनी परंपरा को निभाना नहीं भूलते हैं। सीएम शिवराज रैली करने के बाद भोपाल पहुंचे। यहां वह अपनी पत्नी साधना सिंह के साथ मार्केट में खरीददारी करने के लिए पहुंचे। इस दौरान सीएम शिवराज और साधना सिंह चुनावी टेंशन से दूर एकदम रिलेक्स मूड में खरीददारी करते दिखाई दिए।

क्या खरीदा सीएम ने
सीएम शिवराज सिंह चौहान भोपाल मार्केट में चांदी का सिक्का खरीदने पहुंचे। सीएम शिवराज की पत्नी साधना सिंह ने चांदी का सिक्का पसंद किया। पत्नी की पसंद को देखकर सीएम शिवराज मुस्कुराने लगे। इस दौरान साधना सिंह अपने हाथों से शिवराज सिंह चौहान को कुछ खिलाते हुए भी नजर आईं। शिवराज सिंह चौहान के साथ बीजेपी उम्मीदवार आलोक शर्मा भी साथ थे।

हर बार धनतेरस में खरीदी करते हैं सीएम शिवराज
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हर साल पत्नी के साथ खरीदी करने के लिए पत्नी के साथ मार्केट जाते हैं। शुक्रवार को रात करीब 9 बजे सीएम अपनी पत्नी के साथ भोपाल के सबसे पुराने सराफा बाजार चौक पहुंचे। बड़ी बात ये थी की सीएम शिवराज सिंह चौहान ने आम आदमी की तरह खरीददारी की। सीएम जब खऱीदी कर रहे थे उस समय बहुत सी लाडली बहनें भी वहां मौजूद थीं।

Latest articles

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

More like this

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मप्र में जनगणना 2027 का बिगुल: 1 मई से शुरू होगा मकानों का सूचीकरण, कलेक्टरों को निर्देश जारी

भोपाल। मप्र में आगामी जनगणना 2027 को लेकर प्रशासनिक मशीनरी पूरी तरह सक्रिय हो...