14.8 C
London
Monday, April 6, 2026
Homeभोपाल‘दूल्हा जहां से बोलेगा, वहां से ले जाएंगे घोड़ी’... पथराव के बाद...

‘दूल्हा जहां से बोलेगा, वहां से ले जाएंगे घोड़ी’… पथराव के बाद पुलिस की मौजूदगी में निकली दलित की बारातछतरपुर,

Published on

छतरपुर

मध्यप्रदेश के छतरपुर में एक बार फिर दलित युवक के घोड़ी चढ़ने पर बवाल हो गया. उसकी बारात को निकलने से रोक दिया गया. इतना ही नहीं यादव समाज के लोगों ने दलित की बारात पर पथराव भी किया. इसके बाद भारी पुलिस बल की मौजूदगी में दलित युवक की बारात निकाली गई. इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

छतरपुर के एसपी अमित सांघी ने बताया कि बक्सवाहा थाना क्षेत्र के चौरई गांव में एक दलित युवक की शादी थी. इस दौरान जब दलित युवक रितेश अहिरवार घोड़ी पर चढ़ा, तो गांव के कुछ दबंग यादवों ने उसका विरोध किया. इसके बाद गांव में दोनों समाजों के बीच जमकर हंगामा शुरू हो गया. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची.

पुलिस की मौजूदगी में भी हुआ पथराव
पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर दूल्हे के परिजनों को राज फहराने (देवी पूजन) के दौरान सुरक्षा देने की बात कही. इसके बाद गांव के दबंग यादवों ने दलित की बारात पर पथराव शुरू कर दिया. मामला इतना बढ़ गया कि स्थिति को काबू करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े.

दबंग यादवों के हमले में SDOP शशांक जैन सहित 4 पुलिसकर्मियों को मामूली चोटें आई हैं. इसके बाद एसपी अमित सांघी के निर्देश पर गांव में भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है. अब पूरे गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया है.

50 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज
पुलिस ने दलित परिवार को सुरक्षा दी, जिसके बाद दूल्हे रितेश अहिरवार की राज फहराई की रस्म पूरी हो सकी. उसके बाद दलित दूल्हे की बारात चौरई गांव से सागर जिले के शाहगढ़ गई. यहां उसकी शादी हुई और अब अपनी दूल्हन के साथ दूल्हा गांव भी आ चुका है.

वहीं, पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए 50 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. शासकीय कार्य मे बाधा डालने, मारपीट, बलवा, हरिजन एक्ट के तहत पुलिस ने मामला दर्ज किया है. इसमें 20 लोगों के खिलाफ नामजद FIR दर्ज है, जबकि 30 अज्ञात के नाम रिपोर्ट में लिखे गए हैं. मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस आगे की जांच में जुट गई है.

Latest articles

Hair Regroth Tips: सफेद बालों को करना चाहते हैं नेचुरली काला तो अपनाएं ये उपाय

Hair Regroth Tips: आजकल खराब खान-पान की आदतें और जीवनशैली में बदलाव के कारण...

अवधपुरी में अवैध शराब दुकान के विरोध में प्रदर्शन, रहवासियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

भोपाल। अवधपुरी इलाके में अवैध शराब दुकान को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।...

अयोध्या बायपास पर 10 लेन सड़क निर्माण के दौरान फूटी पानी की पाइप लाइन, सप्लाई प्रभावित

भोपाल। शहर में अयोध्या बायपास पर चल रहे 10 लेन सड़क निर्माण कार्य के...

उत्पादन लक्ष्य पूर्ति पर भेल के कार्यपालक निदेशक को दी बधाई

भेल। भेल भोपाल के कार्यपालक निदेशक से सौजन्य मुलाकात कर फायनेंशियल वर्ष 2025-2026 के...

More like this

अवधपुरी में अवैध शराब दुकान के विरोध में प्रदर्शन, रहवासियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

भोपाल। अवधपुरी इलाके में अवैध शराब दुकान को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।...

अयोध्या बायपास पर 10 लेन सड़क निर्माण के दौरान फूटी पानी की पाइप लाइन, सप्लाई प्रभावित

भोपाल। शहर में अयोध्या बायपास पर चल रहे 10 लेन सड़क निर्माण कार्य के...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की

विधानसभा में हुआ पुष्पांजलि कार्यक्रम भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व...