5.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeभोपालव्हाइट शर्ट, ब्लैक पैंट और चेहरे पर नकाब… गिरफ्तारी के बाद भी...

व्हाइट शर्ट, ब्लैक पैंट और चेहरे पर नकाब… गिरफ्तारी के बाद भी ‘अकड़’ में मनोहर लाल धाकड़, इलाके में है धाक

Published on

मंदसौर

हाईवे पर संबंध बनाने वाले नेता मनोहर लाल धाकड़ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह मंदसौर जिले के भानपुर में रहता है। बताया जाता है कि स्थानीय स्तर पर मनोहर लाल धाकड़ अलग जलवा है। लोग इसके पास फरियाद लेकर आते हैं। धाकड़ की पत्नी जिला पंचायत की सदस्य है। मनोहर को उसका भी फायदा मिलता था। हालांकि पत्नी मनोहर लाल की वजह से ही जिला पंचायत की सदस्य बनी थी। गिरफ्तारी के दौरान भी मनोहर लाल बिल्कुल फिट दिखा है। वह फॉर्मल ड्रेस में है।

फॉर्मल गेटअप में गिरफ्तारी
मनोहर लाल धाकड़ भानपुरा इलाके में रहता है। स्थानीय स्तर पर उसकी अच्छी खासी धाक है। बताया जाता है कि उसके प्रदेश स्तर के कई नेताओं से अच्छे संबंध हैं। डेप्युटी सीएम जगदीश देवड़ा की साथ उसकी तस्वीर भी सामने आई है। गिरफ्तारी के बाद वह फॉर्मल ड्रेस में दिखा है। व्हाइट शर्ट और ब्लैक पैंट पहने हुए है। साथ ही चेहरे पर काला नकाब था। लेकिन कांड मनोहर लाल की चाल बता रहा था कि उसे अपने किए पर कोई पछतावा नहीं है। गिरफ्तारी से पहले वह अच्छे तरीके से तैयार हुआ है। इसके बाद पुलिस अपने साथ लाई है।

बीजेपी ने किया किनारा
वहीं, बीजेपी ने मनोहर लाल धाकड़ से किनारा कर लिया है। पार्टी ने कहा कि वह प्राथमिक सदस्य भी नहीं है। डेप्युटी सीएम जगदीश देवड़ा के साथ मनोहर लाल धाकड़ गले में बीजेपी का पट्टा डाले हुए है। साथ में उसकी पत्नी भी खड़ी है।

नेताओं के साथ तस्वीर दिखाकर बनाता है माहौल
बताया जाता है कि क्षेत्र में आने वाले बड़े नेताओं के साथ तस्वीर लेकर वह माहौल बनाता था। बड़े नेताओं के साथ तस्वीर देखकर लोग इसके झांसे में आ जाते थे। पत्नी भी जिला पंचायत की सदस्य है। वहीं, जिस महिला के साथ मनोहर लाल धाकड़ संबंध बना रहा है, वह महिला भी मदद के लिए ही इसके चंगुल में फंसी थी। पुलिस महिला की तलाश कर रही है।

पूछताछ में होंगे कई खुलासे
मंदसौर एसपी ने कहा है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। साथ ही महिला की भी तलाश हो रही है। आरोपी से पूछताछ की जाएगी। इस दौरान अन्य जानकारी सामने आएगी।

मांगी माफी
इसके साथ ही उसने पुलिस के सामने अब माफी मांगी है। उसने कहा है कि गलती हो गई, मुझे माफ कर दो। हालांकि उसका बॉडी लैंग्वेज बता रहा है कि अकड़ अभी कम नहीं है। वह चौड़ा होकर ही चल रहा है।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this