14.8 C
London
Monday, April 6, 2026
Homeभोपालओडिशा रेल हादसे के बाद पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को बदनाम करने...

ओडिशा रेल हादसे के बाद पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को बदनाम करने की साजिश क्यों?

Published on

भोपाल

ओडिशा के बालासोर में रेल हादसे के बाद पंडित धीरेंद्र शास्त्री को ट्रोल किया जा रहा है। साथ ही सोशल मीडिया पर कुछ लोग यह दावा कर रहे हैं कि उन्हें सारी चीजें पता थीं। कुछ लोग कह रहे हैं कि जब वह चमत्कार करते हैं तो इस हादसे को रोका क्यों नहीं। ऐसे में सवाल यह भी है कि क्या ओडिशा रेल हादसे के बाद पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को बदनाम करने की साजिश है। बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री कई बार यह दावा कर चुके हैं कि वह चमत्कार नहीं करते हैं। इसके साथ ही वह दिव्य दरबार में सिर्फ अतीत की बात लोगों को बताते हैं।

धीरेंद्र शास्त्री कभी भी किसी व्यक्ति के भविष्य को लेकर बात नहीं की है। उनके दरबार में पीड़ित लोग जब अपनी समस्या और परेशानी लेकर आते हैं तो बागेश्वर सरकार सिर्फ भरोसा देता हैं कि ठीक हो जाएगा। ऐसे में चमत्कार के नाम पर धीरेंद्र शास्त्री को ट्रोल करना कहीं साजिश तो नहीं है। धीरेंद्र शास्त्री खुद भी कई बार ऐसा कह चुके हैं कि हमारे पीछे लोग पड़े हैं।

ओडिशा हादसे के बाद धीरेंद्र शास्त्री गुजरात में कथा सुना रहे थे। इस दौरान मंच से उन्होंने कहा था कि मुझसे कई लोग सवाल पूछते हैं कि क्या आपको किसी अनिष्ठ के बारे में जानकारी मिल जाती है। इस पर धीरेंद्र शास्त्री ने कहा था कि अनिष्ट का आभास हो जाता है। लेकिन आप कहोगे कि आप बोलते क्यों नहीं हो। धीरेंद्र शास्त्री इस पर कहते हैं कि जानना विषय अलग है और इसे टालना विषय अलग है। उन्होंने इसे दोहराते हुए कहते हैं कि जानना बात अलग और इस टाल देना अलग विषय है। भगवान कृष्ण को भी पता था कि महाभारत होने वाला है लेकिन वह टाल नहीं पाए।

उन्होंने कहा कि हम लोग चाहते हैं कि भारत का कोई अनिष्ट नहीं हो। हमलोग सभी की मंगल कामना करते हैं। धीरेंद्र शास्त्री लोगों से कहते हैं कि आप कहोगे कि आपकी शक्ति कोई संकेत दे सकती है। मैं कहूंगा कि जहां तक पवन की गति है, वहां तक इस दरबार से संकेत मिल सकता है। यह दरबार पवन पुत्र का है। जाहिर बाबा बागेश्वर कतई नहीं कह रहे हैं कि हम भविष्य में होने वाली अनहोनियों को टाल सकते हैं। इस वीडियो में भी वह ऐसी बातें नहीं कर रहे हैं। साथ ही धार्मिक उदाहरण भी दे रहे हैं। ऐसे में यह साफ है कि उनके विरोधी उन्हें साजिशन बदनाम कर रहे हैं।

Latest articles

Hair Regroth Tips: सफेद बालों को करना चाहते हैं नेचुरली काला तो अपनाएं ये उपाय

Hair Regroth Tips: आजकल खराब खान-पान की आदतें और जीवनशैली में बदलाव के कारण...

अवधपुरी में अवैध शराब दुकान के विरोध में प्रदर्शन, रहवासियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

भोपाल। अवधपुरी इलाके में अवैध शराब दुकान को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।...

अयोध्या बायपास पर 10 लेन सड़क निर्माण के दौरान फूटी पानी की पाइप लाइन, सप्लाई प्रभावित

भोपाल। शहर में अयोध्या बायपास पर चल रहे 10 लेन सड़क निर्माण कार्य के...

उत्पादन लक्ष्य पूर्ति पर भेल के कार्यपालक निदेशक को दी बधाई

भेल। भेल भोपाल के कार्यपालक निदेशक से सौजन्य मुलाकात कर फायनेंशियल वर्ष 2025-2026 के...

More like this

अवधपुरी में अवैध शराब दुकान के विरोध में प्रदर्शन, रहवासियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

भोपाल। अवधपुरी इलाके में अवैध शराब दुकान को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।...

अयोध्या बायपास पर 10 लेन सड़क निर्माण के दौरान फूटी पानी की पाइप लाइन, सप्लाई प्रभावित

भोपाल। शहर में अयोध्या बायपास पर चल रहे 10 लेन सड़क निर्माण कार्य के...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की

विधानसभा में हुआ पुष्पांजलि कार्यक्रम भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व...