16.3 C
London
Monday, April 6, 2026
Homeभोपालनेस्तनाबूत कर दिया जाएगा, हिजाब और धर्मांतरण विवाद में घिरे स्कूल पर...

नेस्तनाबूत कर दिया जाएगा, हिजाब और धर्मांतरण विवाद में घिरे स्कूल पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी

Published on

भोपाल

मध्यप्रदेश के दमोह जिले के गंगा-जमुना हाईस्कूल के सफल छात्र-छात्राओं के पोस्टर पर विवाद जारी है। हिंदू छात्राओं को हिजाब जैसा स्कार्फ पहने दिखाए जाने पर शुरू हुआ बवाल अब धर्मांतरण पर पहुंच गया है। इस मामले पर सरकार गंभीर है और सख्त कदम उठाने की तैयारी में है। ऐसे संकेत मिल रहे है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इसे लेकर बड़े संकेत दिए हैं। स्कूल में पढ़ने वाले कुछ छात्रों ने यह दावा किया है कि उन्हें कुरान की आयातें पढ़ाई जाती थीं।

दरअसल, पिछले दिनों स्कूल का एक पोस्टर विवादों में आया था, जिसमें हिंदू बालिकाओं के हिजाब से मिलता जुलता स्कार्फ पहने दिखाया गया था। उसके बाद स्कूल शिक्षा विभाग ने पहले क्लीन चिट दी। मगर बाद में उसकी मान्यता ही निलंबित कर दी गई। इतना ही नहीं इस स्कूल की कई शिक्षिकाओं का धर्म परिवर्तन कराए जाने के आरोप लगे। इन शिक्षिकाओं ने समाने आकर विद्यालय में पढ़ाने आने से पहले ही धर्म परिवर्तन की बात स्वीकारी।

इतना ही नहीं कई बच्चों ने यह आरोप भी लगाए कि उन्हें नामज तक पढ़ने के मजबूर किया जाता है। साथ ही इस्लामिक आयतें पढ़ने का दवाब बनाया जाता है। इस मामले को लेकर पहले हिंदूवादी संगठनों ने स्कूल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए, फिर जिला प्रशासन पर विद्यालय के सहयोग करने का आरोप लगा। उसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी के चेहरे पर स्याही पोती, उन्हें हटा दिया गया है।

वहीं, स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने भी कलेक्टर पर गंभीर आरोप लगाए। अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस मामले पर कहा है कि प्रदेश में कुछ जगह धर्मांतरण के कुचक्र चल रहे हैं, हम उनको कामयाब नहीं होने देंगे। पूरे प्रदेश में हमने जांच के भी निर्देश दिए विशेषकर जो शिक्षण संस्थान हैं, चाहे मदरसे चलते हों ।

सीएम ने कहा कि अगर गलत ढंग से शिक्षा भी दी जा रही होगी तो हम उसको भी चेक करेंगे। उन्होनें आगे कहा, दमोह का मामला बहुत गंभीर है, दमोह की घटना में तो अब हमारे पास रिपोर्ट आ रही है, मुझे बता दिया गया है। बेटियों ने बयान दिए है कि उन्हें बाध्य किया गया है। जैसा गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया पहले हम एफआईआर कर रहे हैं। कठोरतम कार्रवाई होगी। भोले-भाले मासूम बच्चे जिनमें समझ ही नहीं, पढ़ाई के नाम पर बुलाकर अगर इस ढंग का प्रयत्न किया जाता है तो हम किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे, ऐसे जिनके इरादे हैं वो कठोरतम दंड पाएंगे।

राज्य के गृहमंत्री डॉ मिश्रा का कहना है कि इस तरह की मानसिकता रखने वालों को मध्य प्रदेश में पूरी तरह नेस्तनाबूत कर दिया जाएगा। स्कूल में भारत के नक्शे से छेड़छाड़ का जो मामला सामने आया है उसको लेकर जांच की आदेश दे दिए हैं।

Latest articles

Hair Regroth Tips: सफेद बालों को करना चाहते हैं नेचुरली काला तो अपनाएं ये उपाय

Hair Regroth Tips: आजकल खराब खान-पान की आदतें और जीवनशैली में बदलाव के कारण...

अवधपुरी में अवैध शराब दुकान के विरोध में प्रदर्शन, रहवासियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

भोपाल। अवधपुरी इलाके में अवैध शराब दुकान को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।...

अयोध्या बायपास पर 10 लेन सड़क निर्माण के दौरान फूटी पानी की पाइप लाइन, सप्लाई प्रभावित

भोपाल। शहर में अयोध्या बायपास पर चल रहे 10 लेन सड़क निर्माण कार्य के...

उत्पादन लक्ष्य पूर्ति पर भेल के कार्यपालक निदेशक को दी बधाई

भेल। भेल भोपाल के कार्यपालक निदेशक से सौजन्य मुलाकात कर फायनेंशियल वर्ष 2025-2026 के...

More like this

अवधपुरी में अवैध शराब दुकान के विरोध में प्रदर्शन, रहवासियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

भोपाल। अवधपुरी इलाके में अवैध शराब दुकान को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।...

अयोध्या बायपास पर 10 लेन सड़क निर्माण के दौरान फूटी पानी की पाइप लाइन, सप्लाई प्रभावित

भोपाल। शहर में अयोध्या बायपास पर चल रहे 10 लेन सड़क निर्माण कार्य के...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की

विधानसभा में हुआ पुष्पांजलि कार्यक्रम भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व...