10.4 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeभोपालपूरे इंदौर को फूंक देंगे... धमकी देने के मामले में 50 के...

पूरे इंदौर को फूंक देंगे… धमकी देने के मामले में 50 के खिलाफ केस, 6 गिरफ्तार

Published on

इंदौर,

इंदौर पुलिस ने पूरे मध्य प्रदेश के इंदौर शहर को फूंकने की धमकी देने के मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया है. इस मामले में 50 लोगों के खिलाफ शिकायत भी दर्ज की गई है. इंदौर पुलिस ने यह पूरी कार्रवाई एक वीडियो सामने आने के बाद की है. इस विडियो में कुछ लोग पूरे इंदौर शहर को फूंकने की धमकी देते नजर आ रहे हैं. वीडियो में नजर आर रहे लोग धमकी देते हुए कहते हैं कि अगर पठना फिल्म के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले कार्यकर्ताओं को पकड़ा नहीं गया तो वह इंदौर में हिंसा की वारदात करेंगे.

इस वीडियो पर इंदौर से ताल्लुक रखने वाले बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने भी प्रतिक्रिया दी थी. उन्होंने कहा था कि जो लोग इंदौर को जलाने की धमकी दे रहे हैं हम उनकी विचारधारा को जला देंगे.

यह पूरा वाकया तब हुआ, जब मध्य प्रदेश के इंदौर और भोपाल शहर में फिल्म पठान के खिलाफ कई दक्षिणपंथी संगठनों ने प्रदर्शन किया था. प्रदर्शनकारियों ने कई सिनेमाघरों को पठान फिल्म के शो रद्द करने के लिए मजबूर कर दिया था. पुलिस ने प्रदर्शन में शामिल 4 लोगों को गिरफ्तार किया था. इन पर प्रदर्शन के दौरान पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ नारेबाजी करने का आरोप है. पुलिस ने गिरफ्तार लोगों के खिलाफ भड़काऊ नारेबाजी करने का केस दर्ज किया था.

इसके बाद एक वीडियो सामने आया था, जिसमें एक व्यक्ति लोगों के एक समूह को संबोधित करते हुए पूरे इंदौर में आग लगाने की बात कह रहा था. मामले पर संज्ञान लेते हुए इंदौर के बड़वाली चौकी इलाके के निवासी अवेश खान, कालू, शादाब, इरफान और 2 अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया गया है.,

अधिकारी सुनील श्रीवास्तव ने बताया कि रिजवान नाम के आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है. पुलिस की कई टीमें और क्राइम ब्रांच के अधिकारी फरार आरोपियों को ढूंढ रहे हैं. इंदौर के पुलिस आयुक्त हरिनारायणचारी मिश्रा ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हुए दो वीडियो के आधार पर कम से कम 50 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this