8.9 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeभोपालबीच मंझधार में फंसा युवक, दो घंटे तक सांसत में अटकी रही...

बीच मंझधार में फंसा युवक, दो घंटे तक सांसत में अटकी रही जान, ग्रामीणों ने किया रेस्क्यू

Published on

छिंदवाड़ा

मध्य प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं और बाढ़ जैसे हालत पैदा हो गए हैं। छिंदवाड़ा जिले में अमरवाड़ा ब्लॉक के ग्राम खामीहीरा में शुक्रवार को पुल कर रहा एक युवक बीच मंझधार में फंस गया। युवक दो घंटे तक पिलर पकड़ कर खड़ा रहा। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद रस्सी के सहारे रेस्क्यू कर उसे बाहर निकाला और जान बचाई।

वाकया शुक्रवार दोपहर का है। ग्राम पिंडरई डवीर से खामीहीरा पहुंच मार्ग के बीच में एक नाला है जिसे एक युवक पार कर रहा था। युवक पुल के बीचोबीच पहुंचा ही था कि अचानक पानी का तेज बहाव हो गया और वह बहने लगा। युवक ने पुल के पिलर को पकड़ लिया और किसी तरह अपना संतुलन बनाकर रखा।

पुल के दोनों ओर खड़े लोगों ने तत्काल पिंडरई और खामीहीरा के ग्रामीणों को सूचना दी। कुछ ग्रामीणों ने तत्काल रस्सी बुलवाई और फिर उसी के सहारे युवक को बचाया। बिना किसी प्रशासनिक टीम की मदद के ग्रामीणों ने युवक की जान बचा ली।

रेस्क्यू का वीडियो आया सामने
युवक के रेस्क्यू का वीडियो भी सामने आया है जो वायरल हो रही है। इसमें ग्रामीण रस्सी के सहारे उसे बचाते हुए दिख रहे हैं। मानसूनी बारिश का सिलसिला पूरे जिले में जारी है जिसके कारण छोटे-बड़े नदी-नाले उफान पर हैं। फिर भी लोग जान जोखिम में डालकर रपटे को पार करने से बाज नहीं आ रहे हैं।

 

Latest articles

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर स्थित कलेक्ट्रेट...

बीएचईएल में पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

भोपाल। महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टी. यू. सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को संपन्न हुआ।...

बीएचईएल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति चुनाव को लेकर एआईबीईयू ने कॉर्पोरेट प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति (जॉइंट कमेटी), प्लांट...

बीएचईएल में AGM से GM पदोन्नति हेतु इंटरव्यू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) में वर्ष 2026 की पदोन्नति प्रक्रिया के अंतर्गत...

More like this

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर स्थित कलेक्ट्रेट...

मध्य प्रदेश में जल्द हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार, दिग्गज मंत्रियों की होगी छुट्टी-शामिल हो सकते हैं कई चौंकाने वाले नाम!

भोपाल। पश्चिम बंगाल सहित पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को...

मध्य प्रदेश में लगातार बढ़ रहीं आत्महत्याएं, 15 हजार के आंकड़ों के साथ देश में तीसरे स्थान पर

भोपाल। मध्य प्रदेश में आत्महत्या के लगातार बढ़ते मामले सामाजिक और मानसिक स्वास्थ्य व्यवस्था...