16.2 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeराज्यमहाकुंभ में फिर आग लगी, 22 पंडाल जले:भीड़ को हटाया, बैरिकेडिंग कर...

महाकुंभ में फिर आग लगी, 22 पंडाल जले:भीड़ को हटाया, बैरिकेडिंग कर 40 मिनट में बुझाई; 20 दिन में तीसरी घटना

Published on

प्रयागराज:

उत्तर प्रदेश स्थित प्रयागराज महाकुंभ महाकुंभ मेला क्षेत्र में शुक्रवार को फिर आग लग गई। इसमें 20-22 पंडाल जल गए। आग इतनी तेज थी कि जब तक दमकल पहुंची, तब तक पूरा पंडाल जल गया। हादसा सेक्टर-18 स्थित शंकराचार्य मार्ग पर हुआ। इसके बाद मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंचीं जिन्होंने आग पर काबू पाया। आग लगने की घटना पीपा पुल संख्या 18 के पास घटी। मौके पर आरएएफ, यूपी पुलिस और दमकल ने पहुंच कर स्थिति को नियंत्रित किया। आग सेक्टर 18, शंकराचार्य मार्ग पर हरिहरानंद कैंप में लगी। आग लगने की यह इस तरह की तीसरी घटना बताई जा रही है। फायर ब्रिगेड आग बुझाने में मुस्तैदी से जुटा हुआ था। अभी आग लगने की वजह पता नहीं चल पाई है

शंकराचार्य मार्ग पर लगी थी जांच
गुरुवार (7 फरवरी) को महाकुंभ से फिर आग लगने की घटना सामने आई। जानकारी के अनुसार शंकराचार्य मार्ग स्थित सेक्टर-18 में आग लगी थी। इस दौरान पंडाल भी चपेट में आ गया। फौरन ही आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी गई और मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने पहुंचकर इस पर काबू किया। आग किन वजहों से लगी, इसकी जानकारी अबतक सामने नहीं आई है। इस दौरान शिविर में मौजूद लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

महाकुंभ में आग लगने की घटनाएं पहले भी सामने आई है। इससे पहले 30 जनवरी को सेक्टर-22 में भी कई पंडालों में आग लगी थी। इसकी चपेट में आने से 22 टेंट जलकर खाक हो गए थे। इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई। वहीं, 19 जनवरी को महाकुंभ मेला क्षेत्र के सेक्टर 19 से आगजनी की घटना सामने आई थी। इस दौरान सिलेंडर में ब्लास्ट हुआ था। आग लगने से कई टेंट जलकर खाक हुए थे।

Latest articles

इंसेंटिव राशि 10 हजार की मांग को लेकर सीटू यूनियन ने किया जंगी द्वार सभा

भोपाल। इंसेंटिव राशि 10 हजार रुपये किए जाने की मांग को लेकर सैकड़ो की...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

More like this