16.5 C
London
Thursday, May 28, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपाकिस्तान में सिंधु नदी की बाढ़ से बन गई 100 किमी चौड़ी...

पाकिस्तान में सिंधु नदी की बाढ़ से बन गई 100 किमी चौड़ी झील, सैटेलाइट तस्वीरों में दिखा भयावह नजारा

Published on

इस्लामाबाद

पाकिस्तान में बाढ़ के कारण हाहाकार मचा हुआ है। बाढ़ की तस्वीरों से वहां की खराब स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। लेकिन अब पाकिस्तान में बाढ़ की सैटेलाइट तस्वीरें और भी भयानक कहानी कहती हैं। सिंधु नदी के बढ़े जलस्तर के कारण आई बाढ़ से सिंध प्रांत में 100 किमी चौड़ी झील बन गई है। पाकिस्तान में फसल का बड़ा हिस्सा पानी के नीचे पहुंच गया है। मॉनसून की शुरुआत से अब तक 1,162 लोगों की मौत हो गई है। 3,554 लोग अब तक घायल हो गए हैं। 3.3 करोड़ लोग जून के मध्य से अब तक प्रभावित हुए हैं।

NASA की MODIS सैटेलाइट सेंसर ने 28 अगस्त को नई फोटो खींची है, जिसमें दिखता है कि भारी बारिश के कारण सिंधि नदी के उफान से सिंध प्रांत का ज्यादातर हिस्सा पानी के नीचे पहुंच गया है। तस्वीर के केंद्र में नीला रंग दिख रहा है, जो बढ़े हुए पानी के कारण बाढ़ को दिखाता है। इसमें लगभग 100 किमी का इलाका पूरी तरह डूबा है। यहां पर आज से कुछ दिनों पहले खेत हुआ करते थे। पाकिस्तानी मौसम विभाग का कहना है कि 1961 में मौसम का रेकॉर्ड शुरू होने के बाद ये अब तक के सबसे खराब हालात हैं। जबकि अभी बारिश का एक महीना बाकी है।

पानी हटने में लगेगा समय
सिंध और बलोचिस्तान के इलाके में बारिश औसत से 5 गुना ज्यादा हुई है। इसके कारण गांव और खेती की जमीने पूरी तरह डूब गई हैं। मौसम वैज्ञानिक मानते हैं कि आने वाले दिनों में यहां भारी गर्मी की संभावना है, लेकिन विशेषज्ञ कहते हैं कि फिर भी पानी को यहां से हटने में समय लगेगा। पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने कहा है कि उन्होंने इस हालात में सिंध का दौरा किया है। बाढ़ के कारण गांव और शहर के लोग विस्थापित हुए हैं। उन्होंने कहा कि सूखी जमीन को खोजना मुश्किल है।

शहबाज ने लिया जायजा
बुधवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने खैबर पख्तूनख्वा का दौरा किया और बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लिया। इसी प्रांत में बाढ़ के कारण सबसे ज्यादा मौतें देखने को मिली हैं। शरीफ ने मंगलवार को कहा कि ये बाढ़ पाकिस्तान के इतिहास में अब तक की सबसे भयानक है। इससे निपटने के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मदद की जरूरत है।

Latest articles

भीषण गर्मी में सतर्कता और संवेदनशीलता बरतें, मूक पशु-पक्षियों का भी बनें सहारा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न हिस्सों में पारा चढ़ने के साथ ही भीषण...

नौतपा और भीषण गर्मी को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अपील: बरतें सावधानी, जनगणना कर्मियों का करें आदर-सत्कार

जयपुर। राजस्थान में पड़ रही भीषण गर्मी और 'नौतपा' के कड़े मिजाज को देखते...

बीकानेर में अमित शाह की सुरक्षा समीक्षा बैठक, सीमा से 15 किमी दायरे में अवैध निर्माण हटाने के निर्देश

जयपुर। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने राजस्थान के बीकानेर में एक...

भीषण गर्मी से राहत: पंजाब में बदले स्कूल और दफ्तरों के समय, चंडीगढ़ में 25 मई से ग्रीष्मकालीन छुट्टियां घोषित

चंडीगढ़। उत्तर भारत में पैर पसार रही भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...